PepsiCo ने आलू उगाने के लिए किसानों के खिलाफ किया था केस, अब दिया ये प्रस्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेप्सिको (PepsiCo) ने गुजरात के नौ किसानों के खिलाफ कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये मामला किसानों द्वारा आलू उगाने पर किया गया है। पेप्सी और लेज चिप्स जैसे उत्पाद बनाने वाली इस कंपनी का कहना है कि ये किसान जिस आलू को उगा रहे हैं, उसे उगाने का अधिकार सिर्फ उसके पास है।
गुजरात के नौ किसान जो आलू उगा रहे थे, उसका नाम एफएल-2027 है। इस आलू को उगाने की वजह से आज इन किसानों को अदालत के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दरअसल इस आलू का प्रयोग लेज ब्रांड का चिप्स बनाने में किया जाता है। इस संदर्भ में पेप्सिको के खिलाफ अब देश भर में किसानों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले समूहों ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।
पेप्सिको ने किसानों को दिया ये अवसर
अब पेप्सिको ने इस संदर्भ में इन किसानों की राहत के लिए उन्हें कंपनी के लिए आलू उगाने का विकल्प दिया है। पेप्सिको ने कहा है कि किसान उनके आलू फार्मिंग प्रोग्राम के साथ जुड़ सकते हैं। इससे उन्हें ट्रेनिंग के अतिरिक्त आलू के लिए अच्छा दाम भी मिलेगा।
PepsiCo: PepsiCo India has proposed to amicably settle with ppl who were unlawfully using seeds of its registered variety. PepsiCo also proposed they may become part of its potato farming program, that gives them access to higher yields, enhanced quality, training & better prices pic.twitter.com/lXGiDaS3Pd
— ANI (@ANI) April 27, 2019
वहीं अगर किसान उनके आलू फार्मिंग प्रोग्राम के साथ नहीं जुड़ते हैं तो उन्हें एक अग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करना होगा। ऐसा करने से इनके एफएल-2027 आलू उगाने पर रोक लग जाएगी।
PepsiCo: In case, they don't wish to join this program, they can simply sign an agreement & grow other available varieties of potatoes. Company had to take judicial recourse as a last resort to safeguard larger interest of thousands of farmers engaged with its potato farming prog https://t.co/QUourvJ9q6
— ANI (@ANI) April 27, 2019