फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   pepsico ceo indira nooyi to get game changer award

पेप्सीको सीईओ इंदिरा नूई को मिलेगा गेम चेंजर अवार्ड, महिलाओं की आवाज को किया बुलंद

Sat, 25 Aug 2018 04:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 04:54 PM IST
विज्ञापन
pepsico ceo indira nooyi to get game changer award

पेप्सिको की सीईओ इंद्रा नूई को एशिया गेम चेंजर अवार्ड, 2018 से सम्मानित किया जाएगा। एक वैश्विक सांस्कृतिक संगठन की ओर से नूई को यह पुरस्कार उनकी बिजनेस उपलब्धियों, मानवीय रिकॉर्ड और दुनियाभर में महिलाओं व लड़कियों की आवाज को बुलंद करने के लिए दिया जा रहा है। अक्टूबर में नूई को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


महिला सशक्तीकरण के लिए किया काम

एशिया सोसाइटी की अध्यक्ष और सीईओ जोसेट शीरन ने कहा, ‘नूई सही मायने में एक परिवर्तनकारी लीडर हैं। संयुक्त राष्ट्र में अपने कार्यकाल के दौरान मैं इस बात गवाह रही हूं कि पेप्सिको में रहते हुए नूई ने कैसे अपनी मानवीय जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
विज्ञापन


नूई ने महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए संयुक्त राष्ट्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इतना ही नहीं, उन्होंने वैश्विक जल और पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में भी अपना योगदान दिया। नूई जैसी महिला को सम्मानित करना एक महत्वपूर्ण पल होगा।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीईओ पद छोड़ने का किया था ऐलान

भारतीय मूल की नूई ने हाल में ही पेप्सिको के सीईओ पद से हटने की घोषणा की थी। वह करीब 12 साल से इस पद पर हैं। पेप्सिको की भारतीय मूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूई तीन अक्तूबर को अपना पद छोड़ेंगी। वह पिछले 24 साल से इस कंपनी से जुड़ी हैं।

हालांकि वह 2019 की शुरुआत तक कंपनी की चेयरमैन रहेंगी। कंपनी के अध्यक्ष रामोन लागुआर्ता को निदेशक मंडल ने नूई का उत्तराधिकारी चुना है। लागुआर्ता को कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल किया गया है। 


नहीं सोचा था पेप्सीको का सीईओ बनना

नूई ने बयान में कहा, ‘‘मैं भारत में पली बढ़ी हूं। मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे ऐसी असाधारण कंपनी की अगुवाई करने का मौका मिलेगा।’’ नूई ने कहा कि कंपनी काफी मजबूत स्थिति में है और आगे उसके काफी बेहतर दिन आएंगे। 

2006 में बनी थी सीईओ

नूई 2006 में कंपनी की पहली महिला सीईओ बनी थी। अब अक्टूबर में वो इस पद से विदा लेंगी। हालांकि इसके बाद भी वो कंपनी से जुड़ी रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed