फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   parle to hike its glucose biscuit price by 5 percent

आपका, हमारा सबका प्यारा Parle-G होने जा रहा है महंगा, नये साल में इतना हो जाएगा दाम

Mon, 18 Dec 2017 06:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला डिजिटल, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Dec 2017 06:42 AM IST
विज्ञापन
parle to hike its glucose biscuit price by 5 percent
parle-g

देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला और हमारा-आपका प्यारा पारले जी बिस्किट महंगा होने जा रहा है। नए साल में इसकी कीमतों में 4 से 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का मन कंपनी ने बना लिया है। अभी पारले जी का ग्लूकोज बिस्किट 5 रुपये का बिकता है। 

विज्ञापन


जीएसटी लगने से दाम बढ़ाने को मजबूर
पारले प्रोडक्ट्स के कैटेगिरी हेड मयंक शाह ने बताया कि अगले साल की पहली तिमाही में नए रेट का ऐलान कंपनी की तरफ से किया जाएगा। पारले ग्लूकोज के अलावा अपने Marie और मिल्क बिस्किट का दाम भी बढ़ाने जा रहा है। यह सभी बिस्किट 100 रुपये प्रति किलो की दर से मार्केट में बिक रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा जुलाई में बिस्किट पर 18 फीसदी टैक्स लगाने के बाद कंपनियों को लागत ज्यादा पड़ रही थी।
विज्ञापन


इतना हो जाएगा ग्लूकोज बिस्किट का प्राइस 
अगर कंपनी दाम में 4-5 फीसदी की बढ़ोतरी करती है, तो फिर ग्लूकोज बिस्किट का नया प्राइस 7 से 8 रुपये के बीच हो जाएगा। जीएसटी के लागू होने के बाद पारले ने अपने बिस्किट की सभी कैटेगिरी में प्राइस नहीं बढ़ाया था। लेकिन अब कंपनी छोटे सेगमेंट वाले बिस्किट का दाम बढ़ाने जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 हजार करोड़ का मार्केट
100 रुपये प्रति किलो से कम दाम वाले बिस्किट का मार्केट 9 हजार करोड़ रुपये का है। इसमें भी पारले जी सबसे ज्यादा बिकता है। पूरे देश में हर साल 25 हजार करोड़ रुपये के बिस्किट केवल नामी कंपनियों के बिकते हैं। ग्लूकोज बिस्किट का 35 फीसदी शेयर है। 

दालों के कारोबार में उतरा पारले

parle to hike its glucose biscuit price by 5 percent

1 जुलाई से लागू हुए जीएसटी कानून में बिस्किट और कन्फेक्शनरी पर ज्यादा टैक्स की मार से बचने के लिए देश के सबसे बड़े निर्माता पारले ने इसका तोड़ निकाल लिया है। कंपनी अब रिटेल में दालों के कारोबार में उतर गई है, क्योंकि जीएसटी में दालों पर टैक्स की दर को काफी कम रखा गया है। 

फ्रेश हार्वेस्ट के नाम से लांच किया ब्रांड
पारले ने दालों को बेचने के लिए फ्रेश हार्वेस्ट के नाम से अपना ब्रांड लांच किया है, जिसको फिलहाल महाराष्ट्र में बेचा जा रहा है। कंपनी पूरे राज्य में 5 लाख से अधिक शहर, देहात और गांव में मौजूद रिटेल आउटलेट्स, रिटेल चेन और सेल्फ सर्विस स्टोर के जरिए अपनी दालों को बेच रही है। अगले एक साल में पूरे देश में कंपनी अपने ब्रांड की दालें बेचने लगेगी। 

कंपनी ने शुरू किया इन दालों का कारोबार
पारले फिलहाल जिन दालों को बेच रही है उनमें अरहर, मूंग, उड़द, चना और मसूर शामिल है। पारले के कैटेगिरी हेड मयंक शाह ने बताया कि आज के दौर में अचार से लेकर के आटा तक ब्रांडेड मिल रहा है, जिसमें काफी कम कंपनियां मौजूद हैं। 

इन कंपनियों से मिलेगी सीधी टक्कर
पारले को इस सेगमेंट में जिन कंपनियों से सीधी टक्कर मिलेगी, उनमें पतजंलि, टाटा केमिकल्स, आईटीसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं। यह सभी कंपनियां फिलहाल ऑर्गेनिक दालों का कारोबार कर रही हैं, जिसमें इनको अच्छी सेल्स देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed