फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   parle products profit soars by 15.2 percent amid slowdown

सुस्ती के बीच पारले-जी का 15.2 फीसदी बढ़ा मुनाफा

Wed, 16 Oct 2019 06:09 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 16 Oct 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
parle products profit soars by 15.2 percent amid slowdown

पारले-जी के नाम से देश भर में सबसे ज्यादा बिस्किट बेचने वाली कंपनी पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़ गया है। कुछ माह पहले पारले ने सबसे पहले सरकार से जीएसटी दरों में कटौती की मांग करते हुए कहा था, कि महंगाई के चलते लोग पांच रुपये वाला पैकेट भी नहीं खरीद रहे हैं। 

विज्ञापन


पिछले साल कंपनी को इसी दौरान 355 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष 2019 में कंपनी का लाभ 410 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ कंपनी की आय में भी इजाफा हुआ है। आपको बता दें कि यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है और सालाना आधार पर यह अपने वित्तीय नतीजों को जारी करती है। 

विज्ञापन

छह फीसदी बढ़ी कंपनी की आय

कंपनी की आय छह फीसदी बढ़कर के 9030 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल आय 8780 करोड़ रुपये थी। इसी साल कंपनी ने अगस्त में कहा था कि वो 10 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है। इसके लिए कंपनी ने बाजार में छाई सुस्ती का हवाला दिया है। कंपनी का कहना था कि लागत के बदले कंपनी की बिक्री काफी कम हो गई है और जीएसटी के चलते उसको काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 हजार करोड़ की सेल

कंपनी हर साल 10 हजार करोड़ रुपये के बिस्किट की बिक्री करती है। पारले प्रोडक्ट के कैटेगिरी हेड मयंक शाह ने कहा था कि हम सरकार से जीएसटी कम करने की मांग कर रहे हैं। 100 रुपये प्रति किलो की कीमत वाले बिस्किट पर सबसे ज्यादा जीएसटी लग रहा है। यह बिस्किट पांच रुपये के पैकेट में बेचा जाता है। इससे कंपनी की लागत भी नहीं निकल रही है, जिससे अब लोगों को निकालने के सिवा कोई और रास्ता नहीं बचा है। हालांकि अगर सरकार ने हमारी मांग नहीं मानी तो हमें अपनी फैक्टरियों में काम करने वाले 8,000-10,000 लोगों को निकालना पड़ेगा।

इन बिस्किट का करती है उत्पादन

कंपनी हर साल पारले-जी, मोनेको और मेरी गोल्ड बिस्किट का उत्पादन करती है। हाल ही में कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट के लिए भी कूकीज का उत्पादन शुरू किया था। पारले-जी पूरे देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला बिस्किट है। कंपनी की पूरे देश में 10 फैक्ट्रियां हैं, जहां पर एक लाख लोग काम करते हैं। इसके अलावा 125 थर्ड पार्टी प्लांट भी हैं, जहां बिस्किट का उत्पादन किया जाता है। कंपनी के उत्पादों की सबसे ज्यादा बिक्री ग्रामीण भारत में होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed