फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   oyo rooms to lay off 2k employees in january

छंटनी की मारः ओयो दो हजार कर्मचारियों को दिखाएगी बाहर का रास्ता

Thu, 19 Dec 2019 02:46 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 19 Dec 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
oyo rooms to lay off 2k employees in january

सस्ती दरों पर होटलों और गेस्ट हाउस में कमरे बुक करने वाली कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स जल्द ही अपने यहां से दो हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। कंपनी ने कहा है कि वो छंटनी का यह दौर जनवरी से शुरू करेगी, ताकि मानव संसाधन पर लागत को कम किया जा सके। 

विज्ञापन

इन विभागों में होगी छंटनी

जिन विभागों में छंटनी होगी, उनमें सेल्स, सप्लाई और ऑपरेशन शामिल हैं। जिन लोगों को नौकरी से निकाला जाएगा, उनको भविष्य में भरने पर भी संदेह के बादल हैं। इसमें उन कर्मचारियों को भी निकाला जाएगा, जिनको अपने कार्य के पहले अच्छी रेटिंग मिली हुई है।  

विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि ओयो के कई वर्टिकल्स ऐसे हैं, जहां पर तकनीक का विस्तार हो रहा है और वहां पर लोगों की जरूरत नहीं है। सेल्स टीम में शामिल कुछ लोगों को ग्राहक सेवा टीम या फिर बिजनेस डेवलपमेंट टीम में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए लोगों को ट्रेनिंग भी कंपनी की तरफ से दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के एक कर्मचारी ने कहा कि जिन लोगों की छंटनी की जाएगी उनकी सालाना सैलरी 10-12 लाख रुपये के बीच है। इन लोगों को हटाने से कंपनी को हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 2384.69 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। यह पिछले साल के मुकाबले 360.43 करोड़ रुपये ज्यादा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed