फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   OYO becomes largest hotel chain in china, spreads to 337 cities

चीन की सबसे बड़ी होटल कंपनी बनी OYO, 337 शहरों में मिलेंगी सेवाएं

Tue, 25 Jun 2019 05:45 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 25 Jun 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
OYO becomes largest hotel chain in china, spreads to 337 cities

भारतीय होटल स्टार्टअप कंपनी ओयो होटल्स एंड होम्स पड़ोसी देश चीन में सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। कंपनी के पास मौजूद कमरों की संख्या पांच लाख करोड़ के पार चली गई है। इस कंपनी को रितेश अग्रवाल ने शुरू किया है। इसके साथ ही इसकी सेवाएं 337 शहरों में मिलेंगी। कंपनी ने बयान जारी कर कहा है कि चीन में परिचालन शुरू करने के डेढ़ साल के भीतर ही उसने काफी तेजी से अपना विस्तार किया है। 

विज्ञापन


ओयो चीन के सीओओ सैम शिह ने कहा कि कंपनी अगले दो वर्ष में गुणवत्ता एवं प्रणाली में सुधार और ग्राहक सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी। 

विज्ञापन

इन कंपनियों को पछाड़ा

ओयो ने दावा किया है कि वो चीन में पहले से मौजूद अन्य होटल चेन ब्रांड जैसे कि होन इन, हांटिंग और अन्य को काफी पीछे छोड़ दिया है। चीन के अलावा ओयो अमेरिका में भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व के 74 देशों में मौजूद

ओयो विश्व के 74 देशों के 800 शहरों में मौजूद है। इस कंपनी में सॉफ्टबैंक, ग्रैब, एयर बीएनबी, सिक्योइया आदि ने निवेश किया है। कंपनी फिलहाल चीन में ऑनलाइन ट्रैवल कंपनियों से बातचीत कर रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ा जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed