फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   other companies cant use amul brand name for selling their products

AMUL ब्रांड का नहीं कर सकेंगी अन्य कंपनियां इस्तेमाल, गुजरात हाईकोर्ट में दर्ज किया केस

Wed, 27 Dec 2017 01:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 27 Dec 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
other companies cant use amul brand name for selling their products
amul
'अमूल' नाम सुनकर के लोगों के मन में केवल दूध और इससे बनने वाले उत्पादों को बनाने वाली कंपनी का नाम जेहन में आता है। इस ब्रांड नेम का फायदा अन्य कंपनियां भी उठा रही हैं जो कि अंडरवियर, ट्रेक्टर और बॉडी वॉर्मर बना रही है। लेकिन अब यह कंपनियां अमूल नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगी। 
विज्ञापन


अमूल ने किया 6 ट्रेडमार्क ऑफिसों के खिलाफ केस
अमूल ट्रेडमार्क की असल मालिक खेड़ा डिस्ट्रिक कॉपरेटिव मिल्क उत्पादक संघ ने गुजरात हाईकोर्ट में देश के 6 ट्रेडमार्क ऑफिसों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। ये ऑफिस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और अहमदाबाद में स्थित है। 
विज्ञापन


अमूल डेयरी और GCMMF ने दर्ज किया केस 
इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, इस केस को अमूल डेयरी और गुजरात कॉपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने दर्ज किया है। अब हाईकोर्ट ने कहा कि कोई अन्य कंपनी अमूल या फिर मिलते-जुलते नाम का इस्तेमाल अपना सामान बेचने के लिए नहीं कर सकेगी और न ही ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन कोई नहीं कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


600 करोड़ का किया निवेश
अमूल गुजरात में 600 करोड़ रुपये का निवेश कर डेयरी क्षमता को बढ़ा रही है। इस डेरी की प्रतिदिन क्षमता 35 लाख लीटर से बढ़कर 50 लाख लीटर की जाएगी। साथ ही कंपनी को उम्मीद है कि इस साल उसका टर्नओवर 18 फीसदी बढ़कर करीब 2,700 करोड़ रुपये होने जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed