फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Ola said that Temasek Warburg Pincus invested about Rs 3733 crore inola ahead of its proposed IPO

ओला: आईपीओ से पहले OLA ने जुटाए 3,733 करोड़ रुपये, इन कंपनियों ने किया निवेश

Mon, 12 Jul 2021 02:11 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Jul 2021 02:11 PM IST
सार

पिछले 12 महीनों में ओला ने अपने राइड-हेलिंग व्यवसाय को और अधिक मजबूत, लचीला और कुशल बनाया है।

विज्ञापन
Ola said that Temasek Warburg Pincus invested about Rs 3733 crore inola ahead of its proposed IPO
Ola - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ओला ने कहा कि टेमासेक, वारबर्ग पिंकस से जुड़ी प्लम वुड इंवेस्टमेंट और ओला के संस्थापक भाविश अग्रवाल ने कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ से पहले उसमें 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,733 करोड़ रुपये) का निवेश किया है। ओला ने एक बयान में कहा कि इन फंडों द्वारा भारतीय उपभोक्ता इंटरनेट क्षेत्र में यह सबसे बड़ा निवेश है।

विज्ञापन


विभिन्न श्रेणियों और भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार कर रही कंपनी
ओला अपने राइड-हेलिंग व्यवसाय का विभिन्न श्रेणियों और भौगोलिक क्षेत्रों में विस्तार कर रही है। इस संदर्भ में कंपनी के चेयरमैन और समूह सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा कि, 'पिछले 12 महीनों में हमने अपने राइड-हेलिंग व्यवसाय को और अधिक मजबूत, लचीला और कुशल बनाया है।'
विज्ञापन


प्रस्तावित आईपीओ के लिए कोई समयसीमा नहीं
राइड-हेलिंग व्यवसाय के तहत ऑनलाइन या एप्लिकेशन आधारित मंचों के जरिए उपयोगकर्ता निजी गाड़ी या ड्राइवर किराए पर ले सकते हैं। अग्रवाल ने कहा कि वह विकास के अगले चरण में नए भागीदारों को साथ लेने के लिए तत्पर हैं। कंपनी ने हालांकि अपने प्रस्तावित आईपीओ के लिए कोई समयसीमा नहीं बताई। मालूम हो कि देश के बहुत से ऑनलाइन स्टार्टअप्स अपना आईपीओ लाकर फंड जुटाने की योजना बना रही हैं। इनमें जोमैटो, पॉलिसीबाजार और नायका भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओला इलेक्ट्रिक ने बीओबी के साथ किया समझौता 
मालूम हो कि ओला इलेक्ट्रिक ने सोमवार को कहा कि उसने 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 744.5 करोड़ रुपये) जुटाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के साथ 10 साल की अवधि के लिए ऋण वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर का 10 साल का कर्ज ओला फ्यूचरफैक्ट्री के पहले चरण के वित्त पोषण के लिए है। फ्यूचरफैक्ट्री इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के लिए ओला का वैश्विक विनिर्माण केंद्र है। ओला ने पिछले साल दिसंबर में कहा था कि वह कारखाने के पहले चरण की स्थापना के लिए 2,400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ओला फ्यूचरफैक्ट्री की स्थापना तमिलनाडु में 500 एकड़ भूमि पर की जा रही है। इस संयंत्र की क्षमता हर साल एक करोड़ वाहनों के विनिर्माण की है, जो दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया फैक्ट्री होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed