फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   now travel to 7 cities in india with rupees 99 base fare

इन 7 शहरों में कीजिए 99 रुपये में सफर, ये हवाई कंपनी दे रही है आपको मौका

Mon, 15 Jan 2018 11:42 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 11:42 AM IST
विज्ञापन
now travel to 7 cities in india with rupees 99 base fare
air asia
अगर आप अगले 6 महीनों में देश-विदेश में हवाई यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो फिर केवल 99 रुपये खर्च करके ऐसा कर सकते है। फेस्टिव सीजन के खत्म हो जाने के बाद भी हवाई कंपनियां अपने ग्राहकों को लुभाने में किसी तरह की कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। इस बार ये ऑफर लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने निकाला है। एयर एशिया देश के बाहर कुछ चुनिंदा शहरों में भी 1499 रुपये में हवाई यात्रा करने का मौका दे रहा है। 
विज्ञापन


इन शहरों के लिए कीजिए 99 रुपये में टिकट बुक
कंपनी ने अपने नेटवर्क पर मौजूद देश के 7 बड़े शहरों बंगलूरू, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, नई दिल्ली, पुणे और रांची के लिए 99 रुपये बेस फेयर पर टिकिट बुक करा सकते हैं। यह ऑफर एयर एशिया के सभी नेटवर्क एयरलाइंस पर मिलेगा। 
विज्ञापन


1499 रुपये के बेस फेयर में यहां की करें विदेश यात्रा
इसके अलावा कंपनी 1499 रुपये के बेस फेयर ऑकलैंड, बाली, बैंकॉक,क्वालालांपुर, मेलबर्न, सिंगापुर और सिडनी शामिल हैं। कंपनी द्वारा जारी स्टेटमेंट के अनुसार यात्री 15 जनवरी से लेकर के 21 जनवरी तक अपने टिकट बुक करा सकते हैं और 31 जुलाई तक यात्रा कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐप और वेबसाइट पर बुकिंग करने पर मिलेगा डिस्काउंट
कंपनी ने कहा है कि ये डिस्काउंट केवल उन यात्रियों को मिलेगा जो उसके मोबाइल ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए अपनी बुकिंग करेगी। कंपनी का यह ऑफर एयर एशिया इंडिया, एयर एशिया बेरहड़, थाई एयरएशिया, एयर एशिया एक्स, और इंडोनेशिया एयर एक्स पर भी मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed