फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Nirma arm Nuvoco Vistas filed its DRHP with Sebi to raise Rs 5000 crore through initial public offer IPO

निवेश का मौका: निरमा समूह की सीमेंट कंपनी लाएगी IPO, 5000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य

Fri, 07 May 2021 11:33 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 07 May 2021 11:33 AM IST
सार

निरमा समूह की कंपनी नुवोको विस्टाज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शेयर की प्रारंभिक सार्वजिनक बिक्री (आईपीओ) के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति के लिए नियामक सेबी के पास डीआरएचपी फाइल किया है।

विज्ञापन
Nirma arm Nuvoco Vistas filed its DRHP with Sebi to raise Rs 5000 crore through initial public offer IPO
IPO - फोटो : pixabay

विस्तार

साल 2020 में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 2021 में भी आईपीओ बाजार मजबूत रहने की उम्मीद है। आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। कंपनियां इस साल भी आईपीओ लाने के लिए कतार में खड़ी हैं। निरमा समूह की कंपनी नुवोको विस्टाज कॉरपोरेशन लिमिटेड ने शेयर की प्रारंभिक सार्वजिनक बिक्री (आईपीओ) के जरिए 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की अनुमति के लिए नियामक सेबी के पास डीआरएचपी फाइल किया है।

विज्ञापन


1,500 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी कंपनी
मसौदे के अनुसार, कंपनी प्राथमिक बाजार में इस निर्गम (आईपीओ) में 1,500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही प्रवर्तक कंपनी नियोगी एंटरप्राइज द्वारा शेयर बाजार 3,500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन


सीमेंट निर्माता कंपनी है नुवोको 
नए शेयरों से होने वाली आय का इस्तेमाल कंपनी द्वारा लिए गए कुछ ऋण को लौटाने और साथ ही सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्य के लिए किया जाएगा। नुवोको विस्टाज सीमेंट निर्माता कंपनी है और उसकी कुल उत्पादन क्षमता 2.232 करोड़ टन सालाना है। कंपनी के 11 सीमेंट संयंत्रों में पांच एकीकृत इकाइयां, पांच ग्राइंडिंग इकाइयां और एक ब्लेडिंग इकाई शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। मतलब एलआईसी के आईपीओ को सरकार आम लोगों के लिए बाजार में रखेगी। इसके बाद लोग एलआईसी में शेयर के जरिए हिस्सेदारी खरीद सकेंगे।


आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed