फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   new premium income of life insurance companies increased 94 percent in june

एक महीने में 94 फीसदी बढ़ी जीवन बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम आय

Sun, 14 Jul 2019 02:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 14 Jul 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
new premium income of life insurance companies increased 94 percent in june

चालू वित्त वर्ष के जून महीने में जीवन बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम आय 94 फीसदी बढ़कर 32,241.33 करोड़ रुपये रही। बीमा नियामक इरडा के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की प्रीमियम से सबसे ज्यादा आय हुई है। इससे पहले, सभी 24 जीवन बीमा कंपनियों को जून, 2018 में नयी पॉलिसी से 16,611.57 करोड़ रुपये का प्रीमियम मिला था। 

विज्ञापन

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी की इतनी रही आय 

देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी की जून में नई पॉलिसी से प्रीमियम आय दोगुना से ज्यादा बढ़कर 26,030.16 करोड़ रुपये रही। जून 2018 में यह आंकड़ा 11,167.82 करोड़ रुपये पर था। इसके साथ ही भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 74 फीसदी पर पहुंच गई। शेष 26 फीसदी हिस्सेदारी निजी बीमा कंपनियों के हिस्से में रही। 

विज्ञापन

एक महीने में बेची 13.32 लाख पॉलिसी 

एलआईसी ने जून माह के दौरान 13.32 लाख पॉलिसी बेची और एक महीने में ही 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम जुटाया। इस दौरान, 23 निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम से आय 14.10 फीसदी की वृद्धि के साथ 6,211.17 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 5,443.75 करोड़ रुपये थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

निजी क्षेत्र की कंपनियों की इतनी रही आय 

  • निजी क्षेत्र की कंपनियों में एचडीएफसी लाइफ का नया प्रीमियम 21 फीसदी बढ़कर 1,358.45 करोड़ रुपये रहा। 
  • एसबीआई लाइफ का प्रीमियम 28.14 फीसदी बढ़कर 1,310.07 करोड़ रुपये रहा। 
  • आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का प्रीमियम 26 फीसदी बढ़कर 897.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 

चालू वित्त वर्ष की बात करें तो अप्रैल-जून अवधि के दौरान 24 जीवन बीमा कंपनियों का नया प्रीमियम कुल मिलाकर 65 फीसदी बढ़कर 60,637.22 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-जून 2019-20 में एलआईसी की नई प्रीमियम आय 82 फीसदी बढ़कर 44,794.78 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed