फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Netflix reports first drop in America users in nearly a decade

नेटफ्लिक्स को झटका, आठ साल में पहली बार अमेरिका में घटी सब्सक्राइबर की संख्या

Thu, 18 Jul 2019 02:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 18 Jul 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Netflix reports first drop in America users in nearly a decade
Netflix

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग कंपनी नेटफ्लिक्स ( Netflix ) के अमेरिका में आठ साल में पहली बार ग्राहक कम हुए हैं। नेटफ्लिक्स के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे अच्छे नहीं रहे। अमेरिका में कंपनी के 1.3 लाख सब्सक्राइबर घटे हैं। विश्वभर में नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर की संख्या फिलहाल 15.16 करोड़ है। इससे पहले 2011 में अमेरिका में नेटफ्लिक्स के सब्सक्राइबर घटे थे। 

विज्ञापन

इसलिए घटी सब्सक्राइबर्स की संख्या

इस संदर्भ में नेटफ्लिक्स ने कहा है कि जिन क्षेत्रों में कीमतें बढ़ाईं हैं, वहां सब्सक्राइबर की संख्या ज्यादा प्रभावित हुई हैं। बता दें नेटफ्लिक्स ने जून तिमाही के दौरान ब्रिटेन, स्विटजरलैंड, ग्रीस और पश्चिमी यूरोप में सब्सक्रिप्शन के दाम बढ़ाए थे। कंपनी के सीईओ रीड हेस्टिंग्स को उम्मीद है कि कंपनी पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा सब्सक्राइबर जोड़ेगी। 

विज्ञापन

3.52 लाख सब्सक्राइबर बढ़ने का था अनुमान

वहीं दूसरी ओर विश्लेषकों ने 3.52 लाख सब्सक्राइबर बढ़ने का अनुमान जताया था। अमेरिका के बाहर की बात करें तो कंपनी ने 28 लाख सब्सक्राइबर जोड़े हैं। हालांकि यह भी कंपनी की उम्मीद से काफी कम है। विश्लेषकों को 48 लाख सब्सक्राइबर बढ़ने की उम्मीद थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी का बाजार पूंजीकरण घटा

नतीजों का असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिला। बुधवार को आफ्टर आवर ट्रेडिंग में कंपनी का शेयर 12 फीसदी लुढ़क गया था। वहीं बुधवार को कंपनी का बाजार पूंजीकरण 21.5 अरब डॉलर यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये घटकर 138.5 अरब डॉलर रह गया था। कंपनी की आय की बात करें, तो जून तिमाही में नेटफ्लिक्स की आय 27.07 करोड़ डॉलर यानी 1,868 करोड़ रुपये रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed