फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   nestle is working upon the alternate of maggi for maggi customers

नेस्ले जल्द ला सकती है मैगी जैसा प्रोडक्ट

Fri, 26 Jun 2015 01:20 PM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
nestle is working upon the alternate of maggi for maggi customers

भारत में मैगी पर पाबंदी क्या लगी, नेस्ले के साइंटिस्ट प्लान बी की तरफ बढ़ गए हैं। प्लान बी के तहत ऐसा स्नैक बनाया जा रहा है जो मैगी नूडल्स की जगह ले सकेगा। आपको बता दें कि भारत में मैगी में लेड और कुछ अन्य चीजों की मात्रा अधिक पायी जाने की वजह से पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


द इकोनॉमिक टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार मैगी के विकल्प पर काम किए जाने की खबर उन्हें मिली है। एक सूत्र ने बताया कि स्नैक के बाजार में बड़े मौके हैं, जिन्हें कंपनी किसी भी हालत में गंवाना नहीं चाहती है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मैगी का आने वाला नया स्ननैक रेडी टू ईट या फिर रेडी टू कुक हो सकता है। इतना ही नहीं, मैगी को भी किसी दूसरे फॉर्मेट में भी दोबारा से लॉन्च किया जा सकता है, बशर्ते भारत सरकार कंपनी को इस बात की मंजूरी दे दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी जल्द करेगी वापसी

nestle is working upon the alternate of maggi for maggi customers

कंपनी के प्रवक्ता के अनुसार वह ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश में हैं और जल्द से जल्द इस मामले का हल निकालना चाहते हैं। वे बोले कि कंपनी जल्द ही मार्केट में वापसी की तैयारी में है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए वह बोले कि नेस्ले दुनिया की किसी भी यूनिट से अधिक फूड टेस्टिंग करती है। कंपनी के प्रोडक्ट्स की क्वालिटी और सेफ्टी की जांच के लिए दुनिया भर में 8000 लोग काम करते हैं।

आपको बता दें कि मैगी नूडल्स नेस्ले ब्रैंड का काफी अहम प्रोडक्ट है, जिसकी सालाना सेल्स 2000 करोड़ रुपए से भी अधिक की है। नेस्ले के कुल भारतीय बिजनेस में सिर्फ मैगी की हिस्सेदारी एक तिहाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed