फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Nasim Zaidi resigned from board of Jet Airways

नसीम जैदी ने छोड़ा जेट एयरवेज का साथ, बोर्ड से दिया इस्तीफा

Mon, 22 Apr 2019 10:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 22 Apr 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Nasim Zaidi resigned from board of Jet Airways
- फोटो : PTI

विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने सोमवार को बताया कि उसके गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने व्यक्तिगत कारणों और समय की कमी का हवाला देते हुए बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त और नागर विमानन विभाग के पूर्व सचिव अगस्त 2018 में जेट एयरवेज से जुड़े थे।

विज्ञापन


शेयर बाजार को दी गई सूचना में जेट एयरवेज ने बताया कि, 'आपको सूचित किया जाता है कि कंपनी के गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक नसीम जैदी ने व्यक्तिगत कारणों और समय की कमी का हवला देते हुए 21 अप्रैल को पद से इस्तीफा दे दिया।'

विज्ञापन

संकट में 22 हजार कर्मचारी

चार महीने तक संकट से जूझने के बाद जेट एयरवेज की उड़ानें बुधवार को बंद हो गईं थी। जेट एयरवेज के बंद होने से करीब 22 हजार लोगों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं। स्किल्ड से लेकर सेमी-स्किल्ड तक, आज जेट के तमाम कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों के सामने अब आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। जेट एयरवेज के बंद होने से प्रभावित कर्मियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 'जेट को बचाओ, हमारे परिवार को बचाओ' के नारे भी लगाए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबानी उठा सकते हैं ये कदम

अब माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो इससे जेट के 22,000 कर्मचारियों की नौकरी बच जाएगी। अंबानी जेट में हिस्सेदारी एतिहाद एयरवेज के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें कि जेट एयरवेज में एतिहाद की 24 फीसदी हिस्सेदारी है और माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी एतिहाद के जरिए जेट में निवेश करने का मन बना रहे हैं। निवेश के बाद जेट एयरवेज में एतिहाद की 49 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed