फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Naresh Goyal had to resign from Jet Airways because of this mistake

इस गलती की वजह से नरेश गोयल को देना पड़ा इस्तीफा, ऐसे डूबी जेट एयरवेज

Wed, 10 Apr 2019 12:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 10 Apr 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Naresh Goyal had to resign from Jet Airways because of this mistake
- फोटो : PTI

काफी अरसे से घाटे में चल रही एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने हाल ही में बोर्ड की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। एक समय था जब नरेश गोयल जेट एयरवेज के प्रमुख प्रमोटरों में से एक थे। इस संकट की घड़ी के बीच उन्होंने कर्मचारियों को भावुक पत्र भी लिखा था और कहा था कि कंपनी के लिए वो कोई भी बलिदान देने को तैयार हैं।

विज्ञापन

जेट एयरवेज पर संकट के बादल

आज जेट एयरवेज पर पायलट, कर्मचारियों, कर्जदाताओं, बैंकों और वेंडरों का काफी कर्ज बकाया है। तेल कीमतों में बढ़ोतरी और घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा के चलते कंपनी की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जेट एयरवेज ने जिन कंपनियों से विमान किराए पर लिए हैं, उनसे भी कंपनी के संबंध कुछ ठीक नहीं हैं। इस साल जनवरी में कंपनी ने एसबीआई अधिकारियों के साथ कर्ज योजना को लेकर बैठक भी की थी, जिसमें वेंडर और कर्जदाता भी शामिल थे। बता दें कि ऑडिट प्रक्रिया दिसंबर में ही शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन

कैसे डूबी विमानन कंपनी जेट एयरवेज?

मीटिंग के दौरान जिन कंपनियों से जेट एयरवेज ने विमान किराए पर लिए थे, उन कंपनियों ने आपत्ति जताई थी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया उनके साथ सारी जानकारी साझा क्यों नहीं कर रहा हैं। तब गुस्से में आए जेट के फाउंडर ने उन कंपनियों से उनके विमान वापस लेने को कह दिया था। ऐसा माना जाता है कि गोयल के इस कदम की वजह से उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में एक अधिकारी ने कहा था कि एसबीआई के साथ हुई वो मीटिंग पूर्णत: असफल रही थी। इस बैठक के बाद से जेट ने अपनी उड़ाने भी स्थगित कीं। इतना ही नहीं, भारी नकदी से जूझ रही जेट एयरवेज की मंगलवार को उड़ानों की संख्या घटकर महज 32 रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed