फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Naresh Goyal can purchase Jet Airways

नरेश गोयल खरीद सकते हैं जेट एयरवेज, गिरवी रखी अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी

Thu, 11 Apr 2019 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 11 Apr 2019 03:59 PM IST
विज्ञापन
Naresh Goyal can purchase Jet Airways
- फोटो : PTI

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल कंपनी में फिर से अपनी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। गोयल ने संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के पास गिरवी रखी है। यह हिस्सेदारी कर्ज के लिए सुरक्षा गारंटी है। बता दें कि ऋण समाधान योजना के तहत, नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल पिछले सप्ताह कंपनी के निदेशक मंडल से हट गए थे। 

विज्ञापन

एयरलाइन ने शेयर बाजार को दी सूचना

गुरुवार को जेट एयरवेज ने शेयर बाजार को सूचना दी कि गोयल ने पंजाब नेशनल बैंक के पास 2.95 करोड़ शेयर यानी 26.01 फीसदी हिस्सेदारी गिरवी रखी है। जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा लिए गए कर्ज के लिए सुरक्षा के तौर पर यह हिस्सेदारी चार अप्रैल को गिरवी रखी गई है। 

विज्ञापन

जारी किए गए गोयल के शेयर

जानकारी के मुताबिक, इसी दिन गोयल के 5.79 करोड़ से अधिक शेयरों को जारी किया गया है। ये शेयर एयरलाइन द्वारा कर्ज के लिए सुरक्षा के तौर पर 'नहीं बिकने वाली श्रेणी' में रखे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Naresh Goyal can purchase Jet Airways

कंपनी में हिस्सेदारी के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं गोयल

कर्ज में डूबी जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल एयरलाइन में हिस्सेदारी के लिए बड़ा कदम उठा सकते हैं। गोयल गुरुवार को शुरुआती बोली जमा कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक कैपिटल ने आठ अप्रैल को जेट एयरवेज में हिस्सेदारी बिक्री के लिए रूचि पत्र आमंत्रित किया है। बता दें कि उसने अंतिम बोली जमा करने की तिथि 10 अप्रैल से बढ़ाकर 12 अप्रैल कर दी है। 

शुरुआती बोली जमा कर सकते हैं गोयल - सूत्र

बिक्री के लिए 31 फीसदी से 75 फीसदी तक हिस्सेदारी रखी गई है। एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के समूह की तरफ से एसबीआई कैपिटल को कर्ज में डूबी एयरलाइन में हिस्सेदारी बिक्री की जिम्मेदारी मिली है। इस संदर्भ में गोयल से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, 'नरेश गोयल जेट एयरवेज के लिए गुरुवार को शुरुआती बोली जमा कर सकते हैं।' 

ये हैं बोली के नियम

एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार ने पिछले महीने कहा था की, 'बोली में नरेश गोयल या एतिहाद समेत वित्तीय निवेशक, एयरलाइन भाग ले सकते हैं। नियम के अनुसार बोली में भाग लेने को लेकर किसी पर भी पाबंदी नहीं है।' 

Naresh Goyal can purchase Jet Airways

फिलहाल है 100 करोड़ डॉलर का बकाया

कंपनी पर फिलहाल 100 करोड़ डॉलर (69.23 लाख करोड़ रुपये) बकाया है। इंडियन ऑयल ने भुगतान नहीं करने पर जेट एयरवेज की तेल आपूर्ति रोक दी थी। इस कदम से परिचालन में चल रहे कंपनी के करीब 26 विमानों पर असर पड़ा था और जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो इनकी उड़ानें भी रोकी जा सकती थीं। 

मुश्किल दौर से गुजर रही विमानन कंपनी

जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल पिछले महीने समस्या में फंसी एयरलाइन के निदेशक मंडल से हट गये थे। बैंक समूह के समाधान योजना के तहत जेट एयरवेज में गोयल की बहुलांश हिस्सेदारी घटकर नीचे आ गयी है। जेट एयरवेज पर फिलहाल एसबीआई के अगुवाई वाले कर्जदाताओं के 8,000 करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed