फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   mukesh ambani reliance jio agm live updates

टेलीकॉम के बाद DTH, ई-कॉमर्स और ब्रॉडबैंड में धमाल मचाने का रिलायंस ने किया ऐलान

Thu, 05 Jul 2018 12:23 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 05 Jul 2018 12:23 PM IST
विज्ञापन
mukesh ambani reliance jio agm live updates

रिलायंस इंडस्ट्रीज की आज वार्षिक आम सभा (एजीएम) में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी ब्रॉडबैंड सेवा जियो गीगाफाइबर को लांच कर दिया है। इस गिफ्ट के ऐलान के साथ ही कंपनी टेलीकॉम के बाद डीटीएच सेक्टर में भी धमाल मचा सकती है। 

विज्ञापन


इसके अलावा कंपनी ने ई-कॉमर्स सेक्टर में भी उतरने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए कंपनी छोटे दुकानदारों के साथ टाईअप करेगी, जिसके जरिए लोगों के घरों तक सामान पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन


एजीएम के दौरान रिलांयस के चेयरमैन मुकेश अंबानी की खास बातें
 

  • रिलायंस अगले साल तक अपनी ग्रोथ को डबल कर लेगा। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन भी देश के 15 राज्यों के 13500 गांवों मे किसानों की मदद के लिए काम कर रहा है--मुकेश अंबानी
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • रिलांयस शुरू करेगा अपना ई-कॉमर्स वेंचर, किराना स्टोर्स से करेगा टाईअप
  • जियो ने लांच किया मानसून फोन, 1500 में मिलेगा नई सुविधाओं के साथ फीचर फोन, अगस्त से होगा लांच।
  • पहले मिलती थी एमबीपीएस की स्पीड, अब मिलेगी गीगाबाइट्स में इंटरनेट की स्पीड--ईशा अंबानी
  • एक बॉक्स से मिलेंगी तीन सेवाएं- टीवी, ब्रॉडबैंड और फोन। किराया प्रति महीना 1 हजार रुपये से भी कम। 
  • रिलायंस ने लांच की देश के 1000 शहरों में ब्रॉडबैंड सर्विस, जियो गीगा फाइबर के नाम से मिलेगी सेवा। 
  • जियोफोन के कस्टमर का आंकड़ा 25 करोड़ के पार चला गया है। 
  • 26312 करोड़ रुपये कंपनी ने किया भारत सरकार को कस्टम व एक्साइज ड्यूटी के तौर पर अदा जोकि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
  • जियो और रिटेल से कंपनी का प्रॉफिट 2 फीसदी से बढ़कर 13 फीसदी हुआ


इसका हुआ ऐलान
कंपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट, वॉयस कॉल और डीटीएच की सुविधा ग्राहकों को पूरे देश में शुरू करने जा रही है, जिसके लिए ग्राहकों को हर महीने 1000 रुपये से कम खर्च करना होगा। कंपनी की यह एजीएम आज सुबह 11.30 बजे से मुंबई में शुरू होगी। 

घर पर मिलेगी यह स्पीड
जियो घरों में ऑप्टिकल फाइबर केबल के जरिए 100 एमबीपीएस की शुरुआती स्पीड से इंटरनेट सेवा देगा। इस कनेक्शन के जरिए व्हाट्सऐप जैसे अन्य ऐप के जरिए कॉलिंग भी कर सकेंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा घर में उपभोक्ता एचडी क्वालिटी में टीवी देखने का मजा भी ले सकेंगे। 

1001 शहरों में शुरू होगी सेवा

mukesh ambani reliance jio agm live updates
jio

रिलायंस ने इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिलायंस शुरू में देश के 1001 से अधिक शहरों में इस सर्विस को 15 अगस्त से शुरू करेगा। इन शहरों में 5 लाख से कम आबादी वाले शहर भी शामिल हैं। 

अभी कई शहरों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट
जियो फिलहाल कई शहरों के चुनिंदा इलाकों में पायलट स्तर पर यह प्रोजेक्ट चला रहा है। जियो टेलिकॉम की तरह इस सेवा को भी शुरू के 6 महीने ग्राहकों के लिए पूरी तरह से मुफ्त रख सकता है, जिससे उसे ग्राहकों को जोड़ने में काफी आसानी होगी। 

जियो के पहले से ग्राहकों को मिल सकती है सौगात
रिलायंस जियो का पहले से इस्तेमाल कर रहे ग्राहकों को सबसे पहले इस स्कीम से जोड़ेगा, जिनको कई तरह की छूट मिलेगी। पहले से ग्राहक होने के कारण कई तरह की औपचारिकताएं नहीं निभानी पड़ेगी। हालांकि यह सर्विस प्रीपेड न होकर के पोस्टपेड होगी, जिसके लिए ग्राहकों को बाद में पैसा चुकाना पड़ेगा।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed