फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mukesh Ambani can save jet airways by investing in it

मुकेश अंबानी के हाथ में है जेट एयरवेज का भविष्य, उठा सकते हैं ये बड़ा कदम

Sun, 21 Apr 2019 05:55 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 21 Apr 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani can save jet airways by investing in it

जेट एयरवेज के लिए राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। सिर्फ जेट ही नहीं, बल्कि अंबानी एयर इंडिया में भी निवेश करने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंबानी जेट में हिस्सेदारी खरीदने के इच्छुक हैं।

विज्ञापन

अंबानी उठा सकते हैं ये कदम

चार महीने तक संकट से जूझने के बाद जेट एयरवेज की उड़ानें बुधवार को बंद हो गईं थी। जेट एयरवेज के बंद होने से करीब 22 हजार लोगों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं। स्किल्ड से लेकर सेमी-स्किल्ड तक, आज जेट के तमाम कर्मचारी परेशान हैं। कर्मचारियों के सामने अब आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है। जेट एयरवेज के बंद होने से प्रभावित कर्मियों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर 'जेट को बचाओ, हमारे परिवार को बचाओ' के नारे भी लगाए थे। 

विज्ञापन


अब माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी जेट एयरवेज में हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो इससे जेट के 22,000 कर्मचारियों की नौकरी बच जाएगी। अंबानी जेट में हिस्सेदारी एतिहाद एयरवेज के जरिए खरीद सकते हैं। बता दें कि जेट एयरवेज में एतिहाद की 24 फीसदी हिस्सेदारी है और माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी एतिहाद के जरिए जेट में निवेश करने का मन बना रहे हैं। निवेश के बाद जेट एयरवेज में एतिहाद की 49 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया में भी खरीद सकते हैं हिस्सेदारी

सिर्फ जेट एयरवेज ही नहीं, मुकेश अंबानी एयर इंडिया में भी हिस्सेदारी खरीद सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कर्ज में डूबी एयर इंडिया को संकट से उबारने के लिए अंबानी ये कदम उठा सकते हैं। जेट और एयर इंडिया दोनों ने पिछले वित्त वर्ष में तगड़ा घाटा झेला, जिसके कारण दोनों का मार्केट शेयर 25 फीसदी से भी कम रह गया है। 



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed