251 में फोन बेचने वाले मोहित गोयल का रिंगिंग बेल्स से इस्तीफा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन फ्रीडम 251 बेचने का दावा करने वाले मोहित गोयल ने कंपनी को अलविदा कह दिया है। साथ ही उनकी पत्नी ने भी कंपनी को छोड़ दिया है। वह भी डायरेक्टर के पद पर आसीन थीं।
सूत्रों के अनुसार रिंगिंग बेल्स को छोड़ने के बाद मोहित ने नई कंपनी शुरू की है। गौरतलब है कि गोयल की कंपनी रिंगिंग बेल्स हालांकि 251 रुपये में फोन देने का वादा निभाने में नाकाम रही थी।
मोहित ने अब एमडीएम इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से नई कंपनी की शुरुआत की है। फिलहाल मोहित के भाई अनमोल रिंगिंग बेल्स के इंचार्ज की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
कंपनी के डीलर्स हुए परेशान
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मोहित के स्थान पर कंपनी में उनकी सभी जिम्मेदारियां अब अनमोल अदा करेंगे।
मोहित और धारणा ने कंपनी छोड़ने का कोई बड़ा कारण नहीं बताया है। मोहित के कंपनी छोड़ने से डीलर्स पर बन आयी है क्योंकि उन्होंने लोगों से फोन की कीमत एडवांस में ले रखी है। उल्लेखनीय है कि फ्रीडम 251 की घोषणा के बाद देशभर में करीब 7 करोड़ लोगों ने उसकी बुकिंग कराई थी और 30,000 लोगों ने इसके लिए एडवांस पेमेंट भी कर दी थी।
साथ ही बिना बिना किसी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के इस तरह का ऐलान करने को लेकर कंपनी की तीखी आलोचना हुई थी। हालांकि कंपनी ने दावा किया था कि वह अब तक ताइवान से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए 70,000 फोन मंगाकर बेच चुकी है।