पैदायशी अरबपति अंबानी पुत्र को जेब खर्च के लिए मिलते थे पांच रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ हाल ही में एक दिवाली पार्टी में देखे गए मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी चर्चा में हैं, और कैट के साथ उनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फिलहाल अंबानी पुत्र के लेकर एक नई और चौंकाने बात सामने आ रही है। आकाश अंबानी और उनके भाई बहनों को अरब पति परिवार में पैदा होने के बावजूद स्कूली दिनों में जेब खर्च महज पांच रुपए दिया जाता था। वे लक्जरी कार से नहीं, बल्कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट से स्कूल जाते थे। ये बातें आकाश की मां नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहीं।
दरअसल, नीता यह बताकर ये जता रही थीं कि उनके तीनों बच्चों की शिक्षा और संस्कारों का बखूबी ख्याल रखा गया है। उन्हें योग्य बनाने के साथ ही अच्छा इंसान भी बनाया गया है।
अंबानी पुत्रों के संस्कारों के बारे में उनके सहपाठी भी बताते हैं। नीता ने इंटरव्यू में एक दिलचस्प कहानी बताई कि एक बार उनके छोटे बेटे अनंत ने उनसे पांच की बजाय दस रुपए मांगे। कारण पूछा तो उसने बताया कि पांच रुपए का सिक्का देखकर उसके दोस्त कहते हैं कि तू अंबानी है या भिखारी।
जियो के प्रमुख हैं आकाश
आकाश ने अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है और स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। स्कूल उनकी मां नीता अंबानी ही चलाती हैं। स्कूल अपने पाठ्यक्रम और अन्य पाठ्यक्रम आधारित गतिविधियों के लिए मशहूर है।
फिलहाल आकाश अंबानी रिलायंस के नए प्रोजेक्ट जियो को देख रहे हैं, उनके साथ उनकी जुड़वां बहन ईशा भी हैं।