{"_id":"5f02e2cf8ebc3e42be64ebba","slug":"market-capitalization-of-reliance-industries-crosses-11-lakh-crore-rupees-mark","type":"story","status":"publish","title_hn":"RIL ने फिर रचा इतिहास, बनी 11.5 लाख करोड़ की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
RIL ने फिर रचा इतिहास, बनी 11.5 लाख करोड़ की बाजार हैसियत वाली पहली भारतीय कंपनी
Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 06 Jul 2020 06:33 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani
- फोटो : TWITTER
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का कुल बाजार पूंजीकरण 11.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। कंपनी के शेयरों का दाम बढ़ने से बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई है। देश की सबसे मूल्यवान कंपनी आरआईएल ने जून में ही 11 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण की उपलब्धि हासिल की थी और इस मुकाम पर पहुंचने वाली देश की पहली कंपनी बनी थी।
विज्ञापन
सर्वोच्च स्तर पर कंपनी का शेयर
आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में बड़ा वजन रखने वाले आरआईएल का शेयर कारोबार के दौरान 2.55 फीसदी बढ़कर 1,833.10 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में भी इसका शेयर मूल्य 2.55 फीसदी बढ़कर 1,833.50 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
इतना हुआ बाजार पूंजीकरण
सोमवार को प्रात: के कारोबार में आरआईएल का बाजार पूंजीकरण 26,150.05 करोड़ रुपये बढ़कर 11,59,318.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
इसलिए बढ़ा पूंजीकरण
कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान काफी धन जुटाया है, जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई। हाल में जियो प्लेटफॉर्म्स में फेसबुक, केकेआर, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, मुबाडला, टीपीजी, आदि द्वारा निवेश किया गया था। राइट्स इश्यू के जरिए 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं। कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 फीसदी से भी अधिक चढ़ चुका है।
विज्ञापन
15 जुलाई को होनी है AGM
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल निकट भविष्य में सूचीबद्ध होने वाली हैं। 15 जुलाई को कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) है, जिसमें बड़ी घोषणाएं संभव हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन