फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   mallya says his condition become as a football

'मेरी हालत फुटबाल जैसी कोई इधर से तो कोई उधर से मारता है किक'

Fri, 03 Feb 2017 08:24 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
mallya says his condition become as a football

देश के बैंको का 9 हजार करोड़ का कर्ज चुकाए ‌ब‌िना भारत छोड़ चुके शराब कारोबारी विजय माल्या का कहना है कि वह एक ‘फुटबॉल’ की तरह हो गए हैं। जिसे एनडीए और यूपीए की दो प्रतिस्पर्धी टीमें ‘किक’ मार रही हैं। 

विज्ञापन


अपने खिलाफ जारी सीबीआई की जांच और ब्रिटेन से भारत लाने के प्रयासों पर हमला बोलते हुए माल्या ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मीडिया का इस्तेमाल किया जा रहा है। माल्या ने ट्वीट किया, ‘मीडिया बड़ी खुशी से एक पिच (फुटबॉल के मैदान) के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है। मैं एक फुटबॉल की तरह हूं जिससे दो परस्पर प्रतिस्पर्धी टीमें एनडीए और यूपीए एक दूसरे के खिलाफ खेल रही हैं। दुर्भाग्य से इसमें कोई रेफरी नहीं है।’
विज्ञापन


गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की है कि सरकार जानबूझकर कर्ज नहीं चुकाने वाले लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए नया कानून लाएगी। उल्लेखनीय है कि माल्या के खिलाफ कई बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed