फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   mallya assets sale in uk giving indian banks a tough task

बैंकों के लिए इतना आसान नहीं है यूके में माल्या की संपत्ति बेचना, छूट रहे हैं पसीने

Wed, 11 Jul 2018 12:48 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 11 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
mallya assets sale in uk giving indian banks a tough task

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या की यूके में स्थित 10499 करोड़ की संपत्ति को वसूलने के लिए भारतीय बैंकों की रातों की नींद उड़ी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि माल्या पास यूके में संपत्ति के नाम पर कुछ भी नहीं है। उसके पास केवल कुछ गाड़ियां और ज्वैलरी है। 

विज्ञापन


बीवी, बच्चों और मां के नाम पर संपत्ति
माल्या की यूके में जो संपत्ति है, उसमें से ज्यादातर उसने अपनी बीवी, बच्चों और मां के नाम कर रखी है। माल्या का टेविन इस्टेट में मौजूद घर बच्चों के और टाउन हाउस में स्थित घर मां के नाम है। वहीं अन्य सपंत्तियों का मालिक भी अन्य कंपनियां हैं, जिनका मामला कोर्ट में चल रहा है। 
विज्ञापन


782 करोड़ की है विदेश में संपत्ति 
माल्या ने 21 अप्रैल 2016 को शपथ पत्र के जरिए बताया था कि विदेश में उसकी कुल 782 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जिसमें से मात्र 36 करोड़ रुपये का उसने निवेश कर रखा है। इंग्लैंड में उसकी तीन संपत्ति हैं, जिनमें वो किसी तरह का हिस्सेदार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों के रखरखाव पर 14 लाख का खर्चा

mallya assets sale in uk giving indian banks a tough task

माल्या के पास ब्रिटेन में गाड़ियों का लंबा-चौड़ा काफिला है, जिसके रखरखाव पर हर महीने 14 लाख रुपये खर्च करता है। इसके अलावा उसके पास 165 फीट लंबी फोर्स इंडिया नाव है। वहीं गाडियों की लिस्ट में पोर्शे, रेंज रोवर, फेरारी, मिनी कूपर और बेंटले टर्बो शामिल है।  

एसबीआई ने वसूले 963 करोड़ रुपये
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नेतृत्व वाले 13 बैंकों के कंसोर्शियम ने भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या की भारत में मौजूद संपत्तियों को बेचकर 963 करोड़ रुपये की वसूली कर ली है। माल्या पर बैंकों से करीब 9,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग का आरोप है। एसबीआई के प्रबंध निदेशक अरिजीत बसु ने कहा कि भारतीय बैंकों ने ब्रिटेन के साथ मिलकर बकाया वसूली की कोशिशें तेज कर दी हैं।

बसु ने कहा कि ब्रिटेन के एक हाईकोर्ट ने ब्रिटिश प्रवर्तन अधिकारियों को लंदन में माल्या की संपत्तियों में तलाशी और जब्ती का आदेश दिया है। यह फैसला भारतीय बैंकों के भी पक्ष में है। इससे कर्ज का बड़ा हिस्सा वसूल हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed