फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mahindra,Honda increases price due to infra cess

इंफ्रा सेस के कारण कार कंपनियों ने महंगे किए वाहन

Sun, 06 Mar 2016 03:39 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 03:39 AM IST
सार

  • इंफ्रा सेस लगाने की घोषणा के बाद ऑटो कंपनियों ने कारों के दाम में बढ़ोतरी शुरू कर दी
  • होंडा के वाहन एक मार्च से हुए महंगे

विज्ञापन
Mahindra,Honda increases price due to infra cess
kuv100

विस्तार

आगामी वित्त वर्ष 2016-17 के लिए गत 29 फरवरी को पेश बजट में कारों की बिक्री पर इंफ्रा सेस लगाने की घोषणा के बाद ऑटो कंपनियों ने कारों के दाम में बढ़ोतरी शुरू कर दी। गुरुवार को मारुति सुजुकी ने कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। शुक्रवार को होंडा व महिंद्रा एंड महिंद्रा भी अपने-अपने मॉडल के दाम बढ़ाने का एलान किया। हालांकि महिंद्रा ने बढ़े हुए दाम को आगामी एक अप्रैल से लागू करने की बात कही है, लेकिन होंडा बढ़ी हुई कीमत को गत एक मार्च से लागू करने की घोषणा की।

विज्ञापन


महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने यात्री वाहनों के दाम में 5500-47000 रुपये तक बढाने की घोषणा जो आगामी एक अप्रैल से मान्य होगी। वहीं होंडा ने भी अपने सभी मॉडल के दाम बढ़ाने का एलान किया और यह बढ़ोतरी 79000 रुपये तक होगी। महिंद्रा ने कहा है कि अगर कोई ग्राहक उनका कोई मॉडल मार्च में खरीदता है तो उसे बजट से पहले के दाम में ही वाहन दिए जाएंगे। हालांकि महिंद्रा की केयूवी100 के दाम में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन


केयूवी100 को गत जनवरी के मध्य में लांच किया गया था। इस गाड़ी के पेट्रोल वर्जन के दाम में एक फीसदी तो डीजल वर्जन में 2.5 फीसदी का इजाफा होगा। होंडा ने अपनी इंट्री लेवल कार ब्रियो के दाम में 4000-6000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। प्रीमियम हैचबैक जैज के दाम में 5000-19500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं मीडसाइज्ड सेडान सिटी की कीमत 24600 से 38100 रुपये तक बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा ने मल्टी यूटिलिटी व्हीकल मोबिलियो के दाम में भी 21800-37700 रुपये तक की बढ़ोतरी की है तो प्रीमियम एसयूवी सीआर-5 के दाम में यह बढोतरी 66500-79000 रुपये तक हुई है। होंडा भारत में अपने छह मॉडल की बिक्री करती है और इनमें ब्रियो से लेकर सीआर-5 शामिल हैं जिनकी कीमत 4.27- 25.23 लाख (एक्स शो रूम दिल्ली) है। मारुति सुजुकी ने पहले ही अपने मॉडल्स पर 34494 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा कर चुकी है।


इसके अलावा, हुंडई, टाटा मोटर्स, टोयटा, मर्सिडीज, जीएम इंडिया, निसान, स्कोडा जैसी कंपनियां भी अपनी-अपनी कारों के दाम में इजाफा करने का एलान कर चुकी है। पेट्रोल की सभी गाड़ियों पर एक फीसदी का इंफ्रा सेस लगाया गया है जबकि डीजल की 4 मीटर तक की गाड़ियों पर अलग से 2.5 फीसदी का इंफ्रा सेस लगाया गया है वहीं 4 मीटर से अधिक बड़ी डीजल गाड़ियों पर 4 फीसदी का सेस लगाया गया है जो गाड़ी के मूल्य के मुताबिक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed