फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mahindra and Tata Motors to reduce production due to weak demand

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जारी मंदी, उत्पादन घटाएंगी टाटा मोटर्स और महिंद्रा

Sat, 10 Aug 2019 10:05 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 10 Aug 2019 10:05 AM IST
सार

  • ऑटोमोबाइल क्षेत्र में मंदी की मार
  • कई संयंत्र 14 दिन तक के लिए बंद करेगी महिंद्रा एंड महिंद्रा
  • टाटा मोटर्स ने अपने पुणे संयंत्र में कुछ ब्लॉक किए बंद

विज्ञापन
Mahindra and Tata Motors to reduce production due to weak demand

विस्तार

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जारी मंदी को देखते हुए घरेलू वाहन निर्माता कंपनियां टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को अपने कुछ संयंत्रों में उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की। वाहन उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि यह क्षेत्र अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहा है। टाटा मोटर्स ने कहा कि उसने महाराष्ट्र के पश्चिमी राज्य में अपने पुणे संयंत्र में कुछ ब्लॉक बंद कर दिए हैं। राजस्व के लिहाज से देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी को घरेलू बिक्री में सुस्ती और ब्रिटिश लग्जरी कार इकाई में परेशानी के कारण उम्मीद से ज्यादा तिमाही नुकसान हुआ था। 

विज्ञापन


उधर, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि वह दूसरी तिमाही में अपने विभिन्न संयंत्रों में 8-14 दिन के लिए उत्पादन बंद करेगी। उत्पादन और मांग के बीच संतुलन कायम करने के लिए कंपनी यह कदम उठा रही है। अप्रैल-जुलाई में कंपनी की घरेलू वाहन बिक्री आठ फीसदी घटकर 1,61,604 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान अवधि में 1,75,329 इकाई थी। इस अवधि में निर्यात सहित उसकी कुल बिक्री भी आठ फीसदी घटकर 1,71,831 इकाई रह गई। 

विज्ञापन

जीएसटी में कटौती पर उद्योग एकमत

वाहन निर्माताओं के संगठन सियाम ने शुक्रवार को कहा कि सभी वाहन निर्माता जीएसटी की दर को तत्काल घटाकर 18 फीसदी किए जाने की मांग पर एकमत है। इनमें दोपहिया मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) भी शामिल हैं। सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा कि वित्त मंत्री के साथ हाल ही हुई बैठक में इस बात को दोहराया गया था। संगठन की ओर से ऐसे समय में यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जब जीएसटी दर में कटौती के समय को लेकर उद्योग की शीर्ष कंपनियों के बीच मतभेद की खबरें आ रही थीं। वर्तमान में वाहनों पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा एक से लेकर 22 फीसदी तक का उपकर लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News APP अपने मोबाइल पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed