फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mahindra and Mahindra to provide one year of medical insurance and other benefits

महिंद्रा एंड महिंद्रा: एक साल का इंश्योरेंस, मृत्यु होने पर परिवार को 2.5 लाख रुपये देने का कंपनी ने किया एलान

Fri, 14 May 2021 04:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 14 May 2021 04:07 PM IST
सार

दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी डीलरों के कर्मचारियों की वैक्सीन लगाने का खर्च खुद वहन करने का फैसला किया है। कंपनी ने इसके साथ अन्य लाभ देने का भी एलान किया है।

विज्ञापन
Mahindra and Mahindra to provide one year of medical insurance and other benefits
Anand Mahindra - फोटो : facebook/OVERDRIVE

विस्तार

देश की कंपनियां कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए अपने कर्मचारियों की जांच, टीकाकरण शिविर, वित्तीय और चिकित्सा सहायता जैसे विभिन्न उपायों के जरिए मदद कर रही हैं। देश में कोविड महामारी की दूसरी लहर के साथ कंपनियां कर्ज, बीमा और छुट्टियों को लेकर नियमों में बदलाव लाकर अपने कर्मचारियों की मदद कर रही हैं, ताकि वे स्वयं अपना और अपने परिवार का बिना किसी चिंता के ख्याल रख सके। अब दिग्गज ऑटो कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी डीलरों के कर्मचारियों की वैक्सीन लगाने का खर्च खुद वहन करने का फैसला किया है।

विज्ञापन


एक लाख के इंश्योरेंस का भी मिलेगा लाभ
कंपनी मार्च 2022 तक अपने डीलर के हर कर्मचारी पर वैक्सीन के दो डोज का खर्च खुद उठाएगी। इसके लिए प्रति व्यक्ति 1500 रुपये रिइम्बर्स किए जाएंगे। इतना ही नहीं, कंपनी ने डीलर के कर्मचारियों के कोरोना के इलाज के लिए एक लाख रुपये की मेडिकल इंश्योरेंस की भी घोषणा की है। यह इंश्योरेंस एक साल की है। 
विज्ञापन


कर्मचारी की मौत होने पर परिवार को सहायता
साथ ही कोरोना से किसी कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिवार को 2.5 लाख रुपये की सहायता दे की भी घोषणा की गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने खुद ट्वीट करते हुए इसकी पुष्टि की है और कहा है कि अगर हम कहते हैं कि हमारे डीलर पार्टनर हमारे परिवार का हिस्सा हैं तो हमें इसे साबित भी करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कंपनियों ने ऐसी की मदद
इससे पहले एचडीएफसी लाइफ ने अपने कर्मचारियों के लिए 'डॉक्टर ऑन कॉल, कोविड-19 टीकाकरण की सुविधा, मेडिक्लेम ई-कार्ड और अस्पताल में भर्ती की सुविधा जैसे कदम उठाए थे। चुनिंदा शहरों में 'ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर' की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। परामर्श और प्रौद्योगिकी कंपनी कैपजेमिनी ने केंद्रीकृत अखिल भारतीय कमांड सेंटर बनाया है। इसके जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों को चिकित्सा आपात स्थिति में मदद कर रही है। वह अस्पतालों में बिस्तर, आईसीयू, वेंटिलेटर, एम्बुलेंस सेवा, ब्लड प्लाज्मा डोनर, ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और दवा संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सहायता कर रही है। जेएसडब्ल्यू अपने सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों तथा सहयोगियों के टीके का खर्चा वहन कर रही है और यह सुनिश्चित कर रही है कि टीककरण अभियान सभी संयंत्रों में तेजी से चले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed