{"_id":"5ea7b8c56584b0592916143d","slug":"lic-market-share-increased-new-premium-business-grew-by-25-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 फीसदी बढ़ा LIC का नया प्रीमियम कारोबार, पॉलिसी बेचने में छह साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
25 फीसदी बढ़ा LIC का नया प्रीमियम कारोबार, पॉलिसी बेचने में छह साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन
Tue, 28 Apr 2020 10:31 AM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 28 Apr 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी एलआईसी को वित्त वर्ष 2019-20 में नए कारोबार के मामले में अच्छी सफलता हासिल हुई है। वर्ष के दौरान सार्वजनिक क्षेत्र की इस कंपनी के पहले साल का नया बीमा प्रीमियम 25.2 फीसदी बढ़ा है जबकि निजी क्षेत्र की कंपनियों ने इस मामले में कुल मिलाकर 11.64 फीसदी वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष में मार्च महीने का अंतिम पखवाड़ा बीमा कंपनियों के लिए कारोबार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होता है, लेकिन पिछले वित्त वर्ष में यह पखवाड़ा कोविड- 19 महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन की भेंट चढ़ गया।
विज्ञापन
जीवन बीमा कारोबार में बढ़ी हिस्सेदारी
इसके बावजूद जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने नई बीमा पॉलिसी से मिलने वाले पहले साल के प्रीमियम राशि में 25.2 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। यही नहीं, जीवन बीमा कारोबार में उसकी हिस्सेदारी भी बढ़ी है। पॉलिसी की संख्या के हिसाब से बाजार में उसकी हिस्सेदारी 1.19 फीसदी बढ़कर 75.90 फीसदी रही जबकि पहले साल की प्रीमियम राशि के हिसाब से उसकी हिस्सेदारी 2.50 फीसदी बढ़कर 68.74 फीसदी पर पहुंच गई।
विज्ञापन
छह साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन
एलआईसी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जहां तक नई पॉलिसी बेचने की बात है वित्त वर्ष 2019-20 में उसने पिछले छह साल में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। इस दौरान उसने 2.19 करोड़ बीमा पॉलिसी बेचीं और इन पर उसकी पहले साल की प्रीमियम आय बढ़कर 51,227 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष के दौरान एलआईसी ने पिछले छह साल के दौरान सबसे अधिक पॉलिसी होने का भी दावा किया है।
एक लाख करोड़ का प्रीमियम जुटाने का नया रिकॉर्ड
कंपनी ने कहा है कि उसके पेंशन और समूह योजनाओं के वर्ग में 2019- 20 के दौरान एक लाख करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाने के साथ उसने नया रिकॉर्ड बनाया है। एलआईसी ने समूह योजनाओं के तहत वर्ष के दौरान कुल 1,26,749 करोड़ रुपये का नया प्रीमियम जुटाया जबकि इससे पिछले साल इसके तहत 91,179 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया गया था। इस वर्ग में कंपनी का बाजार हिस्सा 78 फीसदी से बढ़कर 80.54 फीसदी हो गया।