फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   led tv to become cheaper as government reduces import duty

सस्ते होंगे एलईडी टीवी, केंद्र सरकार ने घटाई इंपोर्ट ड्यूटी

Sat, 24 Mar 2018 10:38 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 24 Mar 2018 10:38 AM IST
विज्ञापन
led tv to become cheaper as government reduces import duty

अब एलईडी टीवी की कीमतों में कमी होने की संभावना है। मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विदेश से इंपोर्ट होने वाले एलईडी टीवी के पैनल पर इंपोर्ट ड्यूटी में 5 फीसदी की कटौती कर दी है। इससे एलईडी टीवी बनाने वाली कंपनियों को काफी राहत मिली है। 

विज्ञापन


इस पार्ट को किया सस्ता 
केंद्र सरकार ने एलईडी टीवी के बहुत ही जरूरी पार्ट ओपन सेल को सस्ता किया है। जब केंद्र सरकार ने बजट में इस पर इंपोर्ट ड्यूटी 10 फीसदी की थी, तो कंपनियों ने टीवी की कीमतों में 5-6 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी। अब इंपोर्ट ड्यूटी कम होने से एलईडी टीवी फिर से सस्ते हो जाएंगे। 
विज्ञापन


कंपनियों ने जताई खुशी
बेसिक कस्टम ड्यूटी में कमी का सरकार का फैसला मेक इन इंडिया की दिशा में बढ़ाया गया कदम है, जिससे भारत में टीवी मैन्युफैक्चरिंग की नई कैपेसिटी डेवलप करने की दिशा में काम तेज होगा। इंडस्ट्री के एक अन्य एग्जीक्यूटिव ने कहा कि कंपनियां अब डिमांड बढ़ाने के लिए ओपन सेल पैनल पर 5 फीसदी टैक्स का बोझ खुद उठाने की कोशिश करेंगी, क्योंकि बीते साल अक्टूबर से सेल्स को रफ्तार नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एलईडी टीवी असेंबल करती हैं कंपनियां
ओपन सेल पैनल्स के मामले में कंपनियां देश में बनने वाले एलईडी टीवी में असेंबल करती हैं, जो एलईडी टीवी के लिए जरूरी पार्ट है। सैमसंग, एलजी और पैनासोनिक जैसी कंपनियां बीते दो महीने से इसी रूट का इस्तेमाल कर रही हैं और उन्होंने ओपन सेल असेंबलिंग यूनिट में खासा निवेश भी किया है। सरकार द्वारा फिनिस्ड  टेलीविजन सेट्स और फिनिस्ड टेलीविजन पैनल पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाकर क्रमशः 20 और 15 फीसदी किए जाने के बाद ऐसा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed