कंपनी की एक लापरवाही से खुल गई पोर्न साइट, जानिए कैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी में डेनियल कॉरेल नाम के एक व्यक्ति ने हेंज कैचअप की तरफ से चलाए जा रहे ऑनलाइन कॉन्टैस्ट में भाग लेने के लिए जैसे ही हेंज कैचअप पर छपे क्यूआर (QR) कोड को स्कैन किया तो उनके सामने हैरान करने वाला नजारा आ गया।
उस कोड को स्कैन करते ही हेंज कैचअप कंपनी की वेबसाइट खुलने के बजाए एक पोर्न वेबसाइट खुल गई। दरअसल, कंपनी की वेबसाइट का डोमेन नेम एक्सपायर हो गया था, लेकिन कंपनी ने उसे दोबारा खरीदने में लापरवाही दिखा दी।
डोमेन एक्सपायर होने के बाद इसे एक पोर्न एंटरटेनमेंट कंपनी ने खरीद लिया, जिसकी वजह से ऐसा हुआ। डेनियल ने इसकी एक तस्वीर फेसबुक पर भी पोस्ट की।
क्या था फेसबुक पोस्ट में
फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीर में क्यूआर कोड छपी कैचअप की बोतल और साथ में एक स्मार्टफोन दिखाई दे रहा है, जिस पर एक पोर्न साइट खुली हुई है।
सीएनएन मनी में छपी खबर के अनुसार हेंज ने इसके लिए खेद भी प्रकट किया है। हेंज के कॉरपोरेट एंड गवर्नमेंट अफेयर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माइकल मुलेन ने इसके लिए खेद जताया है।
उन्होंने यह भी कहा है कि हमारी ऐसी कोई मंशा नहीं थी और हम पूरी कोशिश करेंगे कि भविष्य में फिर ऐसा कुछ भी न हो।