फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   June Q1 Results 2021 of IRCTC Bata India Ptc India Cummins India

तिमाही नतीजे: IRCTC सहित अन्य दिग्गज कंपनियों ने जारी किए जून तिमाही के नतीजे, जानिए फायदा हुआ या नुकसान

Thu, 12 Aug 2021 04:14 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 12 Aug 2021 04:14 PM IST
सार

आइए जानते हैं जून तिमाही में बाटा इंडिया, आईआरसीटीसी, पीटीसी इंडिया और कमिन्स इंडिया को फायदा हुआ या नुकसान।

विज्ञापन
June Q1 Results 2021 of IRCTC Bata India Ptc India Cummins India
तिमाही नतीजे - फोटो : pixabay

विस्तार

जूते-चप्पल बनाने वाली कंपनी बाटा इंडिया लिमिटेड, इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC), बिजली कारोबार समाधान प्रदाता पीटीसी इंडिया, इंजन और उससे जुड़े कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी कमिन्स इंडिया ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन


आईआरसीटीसी
आईआरसीटीसी ने वित्त वर्ष 2021-22 की जून तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस दौरावन कंपनी को 82.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 24.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की आय में 84.8 फीसदी की वृद्धि हुई और 244 करोड़ रुपये रही। केटरिंग सेगमेंट से कंपनी के रेवेन्यू में 37 फीसदी की गिरावट आई है। यह 56 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंटरनेट टिकिट बुकिंग से होने वाला रेवेन्यू 300 फीसदी बढ़कर 149 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


मालूम हो कि आईआरसीटीसी बोर्ड ने शेयर विभाजन को मंजूरी दी है। कंपनी का एक शेयर पांच शेयर्स में विभाजित होगा। आसान बाषा में समझें, तो 10 रुपये की फेस वैल्यू वाला शेयर पांच में विभाजित होगा। इस तरह उसकी फेस वैल्यू दो रुपये होगी। आमतौर पर जब किसी कंपनी के शेयर बहुत महंगे हो जाते हैं, तब छोटे निवेशक उन शेयरों में निवेश नहीं कर पाते हैं। इसलिए कंपनी छोटे निवेशकों को अपने शेयरों की ओर आकर्षित करने के लिए स्टॉक स्प्लिट यानी शेयर विभाजन का सहारा लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाटा इंडिया 
जून तिमाही में बाटा इंडिया लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध घाटा घटकर 69.47 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 100.88 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। परिचालन से होने वाली आय दोगुनी होकर 267.04 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2020-21 की इसी तिमाही में यह आंकड़ा 135.07 करोड़ रुपये था। कंपनी के अनुसार, देश में महामारी की दूसरी लहर की वजह से खुदरा दुकानों में बिक्री काफी कम हुई। 

पीटीसी इंडिया
इसके अतिरिक्त पीटीसी इंडिया ने भी पहली तेमाही के नतीजे जारी किए। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 36 फीसदी उछलकर 136.17 करोड़ रहा। पिछले साल की जून तिमाही में यह आंकड़ा 100.06 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय भी बढ़ी और 4,959.99 करोड़ रुपये रही, जो पहले 4,641.28 करोड़ रुपये रही थी। खर्च की बात करें, तो यह बढ़कर 4,777.10 करोड़ रुपये रहा।


कमिन्स इंडिया
बाटा इंडिया, आईआरसीटीसी और पीटीसी इंडिया के अतिरिक्त कमिन्स इंडिया ने भी नतीजे जारी किए। 30 जून को समाप्त तिमाही में कंपनी का एकल लाभ तीन गुना बढ़ा और 66.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में यह 17.89 करोड़ रुपये था। परिचालन से होने वाला राजस्व 41 फीसदी बढ़कर 1,167.3 करोड़ रुपये हो गया। नतीजे जारी करते हुए कमिन्स इंडिया ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति में सुधार के साथ निर्यात बाजार में भी उसकी मांग में तेजी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed