फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jio to give stock option to employees

जियो के कर्मचारियों को मिलेगी सौगात, मिलेंगे कंपनी के शेयर!

Tue, 10 Jan 2017 05:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
Jio to give stock option to employees
jio

रिलायंस जियो के देशभर में मौजूद 30 हजार से अधिक स्थाई कर्मचारियों को नए साल में एक बेहतर सौगात मिल सकती है। कंपनी जियो की सफलता से उत्साहित होकर ऐसे कर्मचारियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर देने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


ऐसे कर्मचारियों को सैलरी के 10 फीसदी से लेकर के 200 फीसदी तक के शेयर मिल सकते हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2015 में लांच हुई जियो की ग्राहक संख्या 6.5 करोड़ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन


जिस दिन जियो ने अपनी मोबाइल सेवा को लांच किया था, उसी दिन 5 लाख लोग इससे जुड़ गए थे। जियो ने अपनी सर्विस को फ्री डाटा और कॉलिंग के साथ शुरू किया था। फ्री ऑफर 31 दिसंबर 2015 तक था, जिसको फिलहाल 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 मार्च के बाद ग्राहकों को जोड़े रखना सबसे बड़ी मुश्किल

Jio to give stock option to employees
रिलायंस जियो - फोटो : self

टेलिकॉम सेक्टर से जुड़ी अन्य कंपनियां जैसे कि एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन भी अपने स्थाई कर्मचारियों को स्टॉक ऑप्शन देती हैं। यह सैलरी के अलावा होता है और इसका मकसद अच्छे कर्मचारियों को जोड़े रखने के लिए होता है।

रिलायंस फिलहाल इसकी शुरूआत जियो इंफोकॉम के सीनियर अधिकारियों से कर सकता है। चूंकि कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है, इसलिए ऐसे कर्मचारियों को स्टॉक बढ़ाने के अधिकार दिए जा सकते हैं। गौरतलब है कि जियो ने अपने जूनियर और मीडिल लेवल कर्मचारियों को 5 से 15 फीसदी का इंक्रीमेंट दिया था, जो कि अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी ज्यादा है।

रिलायंस जियो के लिए सबसे बड़ी मुश्किल 31 मार्च के बाद ग्राहकों को जोड़े रखने की होगी, क्योंकि कंपनी का फ्री डाटा और कॉल का ऑफर समाप्त हो जाएगा। रिलायंस जियो को ऐसे प्लान लाना होगा, जिससे ग्राहक आने वाले समय में इससे जुड़े रहें। फिलहाल रिलायंस के ऑफर के कारण अन्य मोबाइल कंपनियों ने अपने डाटा और कॉलिंग प्लान में काफी कटौती की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed