फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jio Platforms Gets 43574 Crore rupees From Facebook For Stake sale

जियो प्लेटफॉर्म्स को फेसबुक से मिले 43,574 करोड़ रुपये, 22 अप्रैल को हुई थी समझौते की घोषणा

Wed, 08 Jul 2020 10:48 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 08 Jul 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Jio Platforms Gets 43574 Crore rupees From Facebook For Stake sale
जियो प्लेटफॉर्म्स - फोटो : social media

रिलायंस जियो की मूल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स को फेसबुक से कंपनी में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के लिये 43,574 करोड़ रुपये प्राप्त हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को यह सूचना दी। जियो प्लेटफॉर्म्स और फेसबुक के बीच समझौते की घोषणा 22 अप्रैल को की गयी थी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा कि, 'सभी जरूरी मंजूरी मिलने के बाद कंपनी की अनुषंगी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड को फेसबुक की पूर्ण अनुषंगी जादू होल्डिंग्स, एलएलसी से 43,574 करोड़ रुपये की राशि मिल गयी है।' फेसबुक ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.62 लाख करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर 9.99 फीसदी हिस्सेदारी ली है।
विज्ञापन


12 कंपनियों ने किया निवेश
मालूम हो कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्जमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी है। कुल 12 निवेशकों के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 25.09 फीसदी इक्विटी के लिए 1,17,588.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। जुलाई में अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन की इन्वेस्टमेंट आर्म इंटेल कैपिटल द्वारा जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करने की खबर आई थी। इस निवेश से इंटेल कैपिटल की जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था, उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने कंपनी में निवेश की घोषणा की। इसके बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ( ADIA), टीपीजी, एल कैटरटन और पीआईएफ ने भी निवेश की घोषणा की थी। 


15 जुलाई को होनी है AGM
रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल निकट भविष्य में सूचीबद्ध होने वाली हैं। 15 जुलाई को कंपनी की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) है, जिसमें बड़ी घोषणाएं संभव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed