फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jio gets happy news from trai, to continue new year plan

जियो के यूजर्स को बड़ा तोहफा, मिलती रहेगी फ्री कॉलिंग और डाटा

Sun, 05 Feb 2017 12:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Feb 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
jio gets happy news from trai, to continue new year plan
रिलायंस जियो के हैप्पी न्यू ईयर प्लान को जारी रखने के लिए दूरसंचार नियामक प्रधिकरण (ट्राई) ने अपनी हरी झंडी दे दी है। ट्राई का मानना है कि रिलांयस जियो का नए साल पर शुरू हुआ प्लान नियमों के अनुरूप है। 
विज्ञापन


इन कंपनियों ने किया था जियो के प्लान का विरोध 

रिलायंस के हैप्पी न्यू ईयर प्लान का एयरटेल,आइडिया और वोडाफोन ने विरोध किया था। इन कंपनियों को अपने नेट पैक के रेट में काफी कमी करनी पड़ी है। ट्राई ने कहा है कि वोअपने इस फैसले के बारे में जल्द ही इन कंपनियों को सूचित करेगी। 
विज्ञापन

जियो को भेजा था ट्राई ने नोटिस

jio gets happy news from trai, to continue new year plan

रिलायंस जियो ने जब अपनी सर्विस शुरू की थी तो 31 दिसंबर 2016 तक फ्री कॉल और डाटा का ऑफर दिया था। इसके बाद कंपनी ने प्लान को बदलकर के हैप्पी न्यू ईयर नाम कर दिया था। 

इसके तहत ग्राहकों को 31 मार्च तक पार्टी करने का मौका मिला है। अन्य टेलिकॉम कंपनियों ने इसकी शिकायत ट्राई सहित कई मंचों पर की थी।

शिकायत के आधार पर ट्राई ने रिलायंस जियो को नोटिस भेजकर जवाब दाखिल करने को कहा था। 

जियो ने दिया था ये जवाब

jio gets happy news from trai, to continue new year plan
Reliance jio

तब रिलांयस ने जवाब दिया था कि नए साल के ऑफर में योजना के तहत कंपनी ने ऐसा किया है। ट्राई ने काफी लंबे समय तक सुनवाई के बाद अपना फैसला सुनाया है।  

कंपनियों के आपसी विवाद के चलते जियो के ग्राहकों को काफी समय तक कॉल ड्रॉपिंग की समस्या से दो चार होना पड़ा।

अटॉर्नी जनरल ने भी हाल ही में ट्राई को बताया था कि रिलायंस जियो की शुल्क दर योजनाएं मौजूदा नियमों या नियामक के किसी आदेश का उल्लंघन नहीं करती इसलिए ट्राई को इसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed