फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways to discontinue first class seats in boeing 777

अब ये एयरलाइंस खत्म करेगा बोइंग 777 से फर्स्ट क्लास सीटें, कॉस्ट कटिंग के लिए लिया फैसला

Thu, 23 Nov 2017 02:54 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Nov 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
jet airways to discontinue first class seats in boeing 777

विश्व के सबसे बड़े विमानों में शुमार बोइंग 777 में से अब भारत की इस एयरलाइंस कंपनी ने फर्स्ट क्लास सीटें हटा ली है। कंपनी ने कॉस्ट कटिंग के चलते यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


बढ़ाएगा बिजनेस और इकोनॉमी क्लास की सीटें
देश की बड़ी एयरलाइंस कंपनियों में शुमार जेट एयरवेज अब अपने सभी बोइंग 777 विमानों में फर्स्ट क्लास की सीट खत्म करके उनकी जगह बिजनेस क्लास व इकोनॉमी क्लास में सीटों को बढ़ाएगा। अभी प्रत्येक प्लेन में 8 फर्स्ट क्लास, 30 बिजनेस क्लास और 308 इकोनॉमी क्लास सीटें होती हैं। इस हिसाब से कुल मिलाकर एक बार में 346 यात्री सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बिजनेस, इकोनॉमी क्लास में टिकट बुकिंग सबसे ज्यादा
एयरलाइंस के मुताबिक ज्यादातर लोग बिजनेस और इकोनॉमी क्लास में सबसे ज्यादा सफर करते हैं। 2019 के बाद से कंपनी में इन दोनों क्लास में सीटें बढ़ जाएंगी। ऐसा करने में कितना खर्चा आएगा, उसके बारे में जेट एयरवेज ने जानकारी देने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

250 करोड़ की होगी बचत

jet airways to discontinue first class seats in boeing 777

कंपनी जनवरी 2019 से अपने मेंटिनेंस खर्च के अलावा सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन की कॉस्ट में कमी करेगी। इससे सालाना उसे 250 करोड़ रुपये की बचत होगी। 

जेट के पास हैं इतने विमान
जेट एयरवेज के पास फिलहाल 110 विमान हैं, जिनमें बी777-300, ए330-200/300, बी737 और एटीआर 72-500/600 शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी का 21 एयरलाइंस के साथ कोड शेयरिंग एग्रीमेंट व 107 इंटरलाइन पार्टनर के साथ में करार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed