फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways might take part in air india bidding

एयर इंडिया के निजीकरण पर निगाह रखेगा जेट एयरवेज, टाटा लगा सकता है विस्तारा के साथ बोली

Sat, 19 May 2018 02:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 May 2018 02:14 PM IST
विज्ञापन
jet airways might take part in air india bidding
डेमो - फोटो : डेमो

जेट एयरवेज सरकारी एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया के निजीकरण पर पूरी तरह से निगाह रखेगा। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसको खरीदने में किसी तरह की कोई रुचि नहीं दिखाई है। लेकिन देशहित में वो आगे चलकर इस तरह का फैसला ले सकती है। 

विज्ञापन


अपनी एयरलाइंस पर रहेगा फोकस
जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल ने कहा कि उनका पूरा फोकस अपनी एयरलाइंस पर है। लेकिन वो एयर इंडिया पर भी पूरी तरह से नजर रखे हैं।  इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक इंटरव्यू के दौरान नरेश गोयल ने कहा, 'मैं इस बात से इनकार नहीं करता हूं कि एयर इंडिया पर मेरी नजर नहीं है। हम हमेशा सोचते हैं कि हमारे लिए और देश के लिए क्या बेहतर है।' 
विज्ञापन


सरकार बेचेगी 76 फीसदी  हिस्सेदारी
सरकार ने एयर इंडिया का 76 फीसदी हिस्सा और एयर इंडिया एक्सप्रेस को पूरी तरह एक ही खरीदार को बेचने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा आधे ग्राउंड हैंडलिंग सबसीडरी को अलग-अलग बेचा जाना है। सिंगापुर एयरलाइन्स और टाटा ग्रुप की विस्तारा एयरलाइन्स ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है लेकिन बहुत कुछ स्पष्ट नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस महीने खत्म हो रही है समय सीमा

jet airways might take part in air india bidding

एयर इंडिया के विनिवेश के तहत कंपनी में हिस्सेदारी के लिए प्रारंभिक बोली जमा करने की समय सीमा इसी महीने खत्म हो रही है। इस बीच नागरिक उड्डयन सचिव आरएन चौबे ने बृहस्पतिवार को कहा कि एयर इंडिया की विनिवेश प्रक्रिया में भारी दिलचस्पी देखी जा रही है। कर्ज में डूबी कंपनी एयर इंडिया के प्रस्तावित 76 फीसदी विनिवेश के लिए एक्सप्रेसन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई है।

कंपनियां कर रही हैं पूछताछ
चौबे ने कहा कि एयर इंडिया के लिए भारी अभिरुचि देखी जा रही है। उन्होंने हालांकि कहा कि किसी भी अमेरिकी विमानन कंपनी ने एयर इंडिया के लिए औपचारिक अभिरुचि नहीं दिखाई है।

इस विनिवेश में लाभ में चल रही कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईसैट्स भी शामिल हैं। एआईसैट्स राष्ट्रीय विमानन कंपनी और सिंगापुर की कंपनी सैट्स लिमिटेड की बराबर हिस्सेदारी वाला संयुक्त उपक्रम है।

15 जून को पता चलेगा योग्य बोलीदाता का नाम
बोली जमा करने की आखिरी तारीख पहले 14 मई थी, जिसे बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। अब योग्य बोलीदाता की जानकारी 15 जून को मिलेगी, जबकि इससे पहले इसके लिए 29 मई की तारीख तय थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed