फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jet airways extends cancellation of international flights till 19th april

जेट ने 19 अप्रैल तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, जल्द मिले 1500 करोड़ की सहायता

Mon, 15 Apr 2019 07:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 15 Apr 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
jet airways extends cancellation of international flights till 19th april
जेट एयरवेज - फोटो : social media

जेट एयरवेज ने अपनी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को 19 अप्रैल तक रद्द कर दिया है। फिलहाल कंपनी के केवल सात विमान ही परिचालन में हैं। इससे पहले कंपनी ने सोमवार 15 अप्रैल तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द करने की घोषणा की थी। जेट एयरवेज के सीईओ विनय दुबे ने कहा कि बैंकों के साथ हुई बातचीत को बोर्ड के समक्ष मंगलवार को रखा जाएगा। 

विज्ञापन


कंपनी ने सार्क और आसियान देशों के अलावा टोरंटो और पेरिस की उड़ानों को भी अगले आदेश तक के लिए रद्द कर दिया गया है। 

पीएमओ से लगाई गुहार

तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे जेट एयरवेज के पायलटों ने अब नौकरी बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने सोमवार को कहा कि कंपनी का संचालन बंद होता है तो 20 हजार नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इस मुश्किल से उबारने के लिए प्रधानमंत्री को हाथ बढ़ाना चाहिए।

विज्ञापन

जल्द मिले 1500 करोड़ की सहायता

एनएजी के उपाध्यक्ष अदीम वालियानी ने जेट को पूंजी उपलब्ध कराने का वादा करने वाले स्टेट बैंक से अपील करते हुए कहा कि बकाया वेतन भुगतान के लिए जल्द 1,500 करोड़ की सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि बैंक ने जल्द यह राशि नहीं दी तो संचालन पूरी तरह बंद हो जाएगा और 1100 पायलटों के साथ 20 हजार नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इससे पहले बकाया वेतन की मांग को लेकर पायलट, इंजीनियर और केबिन क्रू के सदस्यों ने कंपनी के मुख्यालय पर एकजुटता दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

jet airways extends cancellation of international flights till 19th april

दिसंबर में मिला था आखिरी वेतन

उनका कहना है कि दिसंबर 2018 में उन्हें आखिरी बार वेतन का भुगतान हुआ था। दूसरी ओर, कंपनी को जल्द 1500 करोड़ देने के लिए एसबीआई और प्रबंधन के बीच बैठक चल रही है, जिसके फैसले पर कंपनी का भविष्य निर्भर करता है।

बेड़े में बचे सिर्फ सात विमान

कंपनी के प्रवक्ता गौरव साहनी ने बताया कि लीजधारकों को बकाया भुगतान नहीं देने के कारण एयरलाइन सिर्फ 6-7 विमानों का ही संचालन कर पा रही है। ये सभी उड़ानें घरेलू रूट पर ही जारी हैं। नकदी की समस्या गहराने से अन्य उड़ानों पर गंभीर असर पड़ा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंगलवार से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं दोबारा बहाल हो सकती हैं। 

jet airways extends cancellation of international flights till 19th april
air india - फोटो : PTI

एयर इंडिया के लिए बोली का समय बढ़ाया

सरकार ने एयर इंडिया की अनुषंगी एआई ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एआईएटीएसएल) की रणनीतिक बिक्री के लिए बोली की समय-सीमा 16 मई तक बढ़ा दी है। बोलीदाताओं के लिए रुचि पत्र जमा करने की शुरुआत 12 फरवरी हुई थी, जो 16 अप्रैल को समाप्त हो रही थी। उचित खरीदार नहीं मिलने से इसके समय में इजाफा किया गया। एयर इंडिया पर कुल 55 हजार करोड़ का कर्ज है और खरीदारों को 24 हजार करोड़ का कर्ज वहन करना होगा।

बंगलूरु एयरपोर्ट से सफर महंगा

बंगलूरु एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा शुल्क चुकाना होगा। हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एईआरए) ने यहां से सफर करने वाले यात्रियों से 120 फीसदी ज्यादा उपयोगकर्ता विकास शुल्क वसूलने की अनुमति दे दी है। पहले इसके लिए यात्रियों को 139 रुपये चुकाने पड़ते थे, जो अब 306 रुपये हो गया है। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed