फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jet Airways employees seek interim financial relief

मुश्किल में जेट एयरवेज के कर्मचारी, मांगा एक महीने का वेतन

Wed, 07 Aug 2019 12:33 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 07 Aug 2019 12:33 PM IST
सार

  • जेट एयरवेज के कर्मचारियों ने दिवालिया समाधान प्रक्रिया पूरी होने तक अंतरिम मदद दिए जाने की मांग की
  • कर्मचारियों ने अंतरिम वित्तीय मदद के रूप में एक महीने का वेतन देने की अपील की

विज्ञापन
Jet Airways employees seek interim financial relief
जेट एयरवेज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जेट एयरवेज के कई कर्मचारियों ने दिवालिया समाधान प्रक्रिया पूरी होने तक अंतरिम मदद दिए जाने की मांग की है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को जुटे कंपनी के कर्मचारियों के एक समूह ने कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) से अंतरिम वित्तीय मदद के रूप में एक महीने का वेतन देने की अपील की है। 

विज्ञापन


एक कर्मचारी एके मोहंती ने बताया कि इस समूह में पायलट, इंजीनियर और चालक दल के सदस्य सहित करीब 9,000 कर्मचारी शामिल हैं। उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महीने का वेतन जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाधान प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाना चाहिए और परिचालन जल्द-से-जल्द शुरू किया जाना चाहिए। साथ ही कहा कि जेट एयरवेज का परिसमापन नहीं किया जाना चाहिए। पूर्ण सेवा प्रदाता एयरलाइन ने परिचालन के लिए धन उपलब्ध नहीं होने के कारण इस साल 17 अप्रैल को उड़ान सेवाओं को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन

आवेदन की सीमा 10 अगस्त 

जेट एयरवेज की हिस्सेदारी खरीदने के लिए आवेदन की समय-सीमा को एक सप्ताह बढ़ाने का फैसला किया गया है। सीओसी के अनुसार, अब इसे खरीदने के इच्छुक 10 अगस्त तक रुचि पत्र (लेटर ऑफ इंटरेस्ट) दे सकते हैं। दिवालिया एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता के लक्ष्यों को हासिल करने करने और कर्जदाताओं की परिसंपत्तियों का मूल्य बढ़ाने के लिए समय-सीमा बढ़ाई गई है। पिछले महीने एयरलाइन की हिस्सेदारी बेचने के लिए इच्छुक पक्षों से रुचि पत्र आमंत्रित किया गया था। शनिवार को इसे जमा कराने की आखिरी तारीख थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed