फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jaitley warns Mallya for not refunding loan

जेटली की माल्या को चेतावनी, कर्ज लौटाओ वरना होगी कार्रवाई

Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Mar 2016 11:28 PM IST
सार

  • जान बूझकर बैंकों का लोन न चुकाने वालों को सख्त चेतावनी 
  • माल्या पर 17 बैंकों का 7800 कारोड़ बकाया

विज्ञापन
Jaitley warns Mallya for not refunding loan
अरुण जेटली - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार ने उद्योगपति विजय माल्या जैसे जान बूझकर बैंकों का लोन न चुकाने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें बैंकों को सम्मान से बकाए का भुगतान करना चाहिए। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो ऋणदाताओं और सरकारी जांच एजेंसियों के दबाव का सामना करने के लिए तैयार रहें। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा 'मैं व्यक्तिगत मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन मुझे लगता है कि यह उनके -विजय माल्या- जैसे बड़े समूहों की जिम्मेदारी है कि वे बैंकों को सम्मानपूर्वक भुगतान करें।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बैंकों के पास विजय माल्या की समूह कंपनियों की कुछ परिसंपत्तियां गिरवी पड़ी हैं और वे 9000 करोड़ रुपए से अधिक ऋण की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि बैंकों के पास कुछ प्रतिभूतियां भी हैं। बैंक और अन्य एजेंसियों के पास कानूनी कार्रवाई के जरिए कुछ दबाव डालने वाले तरीके हैं, संबद्ध एजेंसियां इनकी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइन्स के प्रवर्तक विजय माल्या बीते दो मार्च को भारत छोड़कर बाहर चले गए थे। मीडिया में ऐसी खबरें चल रही है कि वह लंदन में हैं। माल्या ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अपनी समूह कंपनियों से ऋण वसूली के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका की सुनवाई से कुछ दिन पहले ही देश छोड़ा था। 

माल्या पर 17 बैंकों का 7800 कारोड़ बकाया

Jaitley warns Mallya for not refunding loan
vijay mallya

उल्लेखनीय है कि माल्या और उसकी बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन्स पर भारतीय स्टेट बैंक -एसबीआई- समेत 17 बैंकों का 7800 करोड़ रुपया बकाया है। बैंकों ने इसकी वसूली के लिए एसबीआई के नेतृत्व में एक कंसोर्टियम बना लिया है।

वित्त मंत्री ने कहा --मुझे लगता है कि वसूली न किए जा सकने वाले ऋण -एनपीए- की समाधान प्रक्रिया अब शुरू होगी। मैंने हमेशा कहा है कि एनपीए दो तरह के होते हैं।

एक एनपीए आर्थिक माहौल के कारण होता है, उद्योग के किन्हीं खंडों में नुकसान के कारण। अब हम उन क्षेत्रों के समाधान की कोशिश कर रहे हैं। -- इससे पहले भी वित्त्त मंत्री ने कहा है कि जान बूझ कर ऋण नहीं लौटाने वालों से पाई पाई की वसूली की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed