तिमाही नतीजेः इंफोसिस के मुनाफे में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी, मिलेगा आठ रुपये प्रति शेयर डिविडेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने दूसरी तिमाही के नतीजों को शुक्रवार को जारी कर दिया है। कंपनी के मुनाफे में 5.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जहां इस बार कंपनी का लाभ 4.19 करोड़ रुपये रहा, वहीं पिछली तिमाही में यह 3798 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी इसके अलावा शेयरधारकों को आठ रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी देगी।
आय में 3.8 फीसदी का इजाफा
कंपनी की दूसरी तिमाही में आय 3.8 फीसदी बढ़कर के 22,629 करोड़ रुपये रही है। इस साल की पहली तिमाही में कंपनी की आय 21,803 करोड़ रुपये रही थी। वहीं डॉलर आय 2.5 फीसदी बढ़कर 321.0 करोड़ डॉलर रही है जो कि इसी साल की पहली तिमाही में 313.1 करोड़ डॉलर रही थी। दूसरी तिमाही में 2.8 अरब डॉलर के बड़े डील हुए है। इस तिमाही में कंपनी के कुल डॉलर आय में डिजिटल कारोबार होने वाले आय का योगदान 38.3 फीसदी रहा है।
दूसरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है जिसको देखते हुए वित्त वर्ष 2020 के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस को 8.5-10 फीसदी से बढ़ाकर 9-10 फीसदी किया गया है जबकि इस अवधि के लिए एबिट मार्जिन गाइडेंस 21-23 फीसदी बनाए रखा गया है।