टाटा के बाद इंफोसिस में मचा घमासान, सिक्का के भत्तों पर उठे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्पोरेट इंडिया में टाटा के बाद एक और बड़ा विवाद पैदा होता दिख रहा है। दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के फाउंडर्स और बोर्ड के बीच तनातनी का मामला सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंफोसिस के फाउंडर्स एनआर नारायण मूर्ति, क्रिस गोपालकृष्णन और नंदन निलेकणी ने कंपनी बोर्ड को पिछले महीने चिट्ठी लिखकर इंफोसिस के सीईओ विशाल सिक्का के वेतन भत्तों में हुए इजाफे को लेकर सवाल उठाए हैं।
इसके अलावा इंफोसिस के फाउंडर्स ने पूर्व सीएफओ को हटने के वक्त दिए गए पैकेज पर भी सवाल उठाए हैं।
बोर्ड और विशाल सिक्का के बीच पूरा तालमेल
वहीं मामले पर परदा डालते हुए इंफोसिस के बोर्ड ने अपनी सफाई में कहा है कि बोर्ड और विशाल सिक्का के बीच पूरा तालमेल है। बोर्ड विशाल सिक्का के पक्ष में है। डिलीवरी में दिक्कत हालातों की वजह से पैदा हुई है।
विशाल सिक्का की फिक्स और कैश पैकेज में कमी हुई है।
सिक्का की अगुवाई में जो भी फैसले लिए गए वे कंपनी के हित में लिए गए हैं। यह भी कहा गया है कि उसे कंपनी के कार्यों का मूल्यांकन करने वाले प्रोमोटर्स और विभिन्न शेयरधारकों की ओर से दिए गए सुझाव को प्राप्त कर लिया गया है।