फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Infosys faces class action lawsuit in US for false financial statements

इंफोसिस के खिलाफ अमेरिका में मुकदमा, अधिक मुनाफा दिखाने का आरोप

Fri, 13 Dec 2019 10:15 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 13 Dec 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Infosys faces class action lawsuit in US for false financial statements

देश की दूसरी बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इंफोसिस की अमेरिका में मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। शेयरधारकों के अधिकारों के समर्थन में आवाज उठाने वाली लॉस एंजिल्स की कंपनी शॉल लॉ फर्म ने वित्तीय गड़बड़ियों के आरोप में इंफोसिस के खिलाफ क्लास एक्शन सूट दाखिल करने की घोषणा की है। क्लास एक्शन सूट में कई लोगों के समूह का प्रतिनिधित्व किया जाता है।

विज्ञापन

कंपनी ने राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया

शिकायत के मुताबिक, इंफोसिस ने अल्प कालिक मुनाफा बढ़ाने के लिए बाजार में गलत और गुमराह करने वाले बयान जारी किए। साथ ही अनुचित रूप से राजस्व को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया। लगभग एक महीने पहले एक व्हिसलब्लोअर ने इंफोसिस और उसके सीईओ सलिल पारेख के खिलाफ शिकायत करके ऐसे ही कई आरोप लगाए थे। हालांकि कंपनी ने सभी आरोप खारिज करते हुए कहा था कि उसे जांच में कोई सबूत नहीं मिले।

विज्ञापन

लॉ फर्म ने दिया बयान

अमेरिका में हुई शिकायत में कहा गया कि सीईओ पारेख ने खातों की जांच से बचने के लिए बड़े सौदों की मानक समीक्षा से परहेज किया। वास्तव में कंपनी के वित्त विभाग पर इन सौदों और लेखा परीक्षकों व कंपनी के बोर्ड के निदेशकों से संबंधित अन्य मुद्दों से जुड़ा विवरण छिपाने के लिए दबाव बनाया गया था। लॉ फर्म ने एक बयान में कहा, ‘इन तथ्यों के आधार पर कंपनी के सार्वजनिक बयान गलत थे और गुमराह करने वाले थे। जब तक बाजार को हकीकत के बारे में पता चलता निवेशकों को खासा नुकसान हो चुका था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

2.63 फीसदी टूटा शेयर

इस खबर के बाद गुरुवार को बीएसई पर इंफोसिस का शेयर 2.63 फीसदी कमजोर होकर 701.85 पर बंद हुआ। शेयर में 695 से 720.80 रुपये के दायरे में कारोबार हुआ। शेयर में कमजोरी से कंपनी की बाजार पूंजी लगभग सात हजार करोड़ रुपये घटकर 2.99 लाख करोड़ रुपये रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed