फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   infosys become third most respectable company in Forbes list

फोर्ब्स सूची: भारत की 18 कंपनियां दुनिया की 250 सबसे प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल

Tue, 24 Sep 2019 06:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 24 Sep 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
infosys become third most respectable company in Forbes list
इंफोसिस

फोर्ब्स द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार, दुनिया की शीर्ष 250 प्रतिष्ठित कंपनियों में से 18 कंपनियां भारत की हैं। वहीं 28 पायदान की छलांग लगाकर भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस विश्व की तीसरी सबसे सम्मानित कंपनी बन गई है। 

विज्ञापन

ये हैं विश्व की तीन शीर्ष कंपनियां

भारतीय आईटी कंपनी इंफोसिस विश्व की 250 कंपनियों में से तीसरी सबसे सम्मानित कंपनी बन गई है। हालांकि पहले पायदान पर वीजा और दूसरे स्थान पर इटली की फेरारी शामिल है। फोर्ब्स द्वारा जारी की गई इस सूची में इंफोसिस टॉप 10 में अकेली भारतीय कंपनी है। बाकी सभी कंपनियां अमेरिका में स्थित हैं। 

विज्ञापन

इंफोसिस ने लगाई 28 पायदान की छलांग

इस साल जारी फोर्ब्स की सूची के अनुसार इंफोसिस ने 28 पायदान की छलांग लगाई है। पिछले साल यह कंपनी 31वें स्थान पर थी। बंगलूरू स्थित मुख्यालय वाली यह इकलौती भारतीय कंपनी है, जिसने यह गौरव हासिल किया है। इस सूची में 50 फीसदी कंपनियां एशिया में स्थित हैं। वहीं अमेरिका की 59 कंपनियां और चीन, जापान व भारत की 82 कंपनियां शामिल हैं। कुल 18 भारतीय कंपनियों ने इस लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया की 10 सबसे सम्मानित कंपनियां

कंपनी/देश रैंक
वीजा, अमेरिका 1
फेरारी, इटली 2
इंफोसिस, भारत 3
नेटफ्लिक्स, अमेरिका 4
पेपल, अमेरिका 5
माइक्रोसॉफ्ट, अमेरिका 6
वॉल्ट डिज्नी, अमेरिका 7
टोयोटा मोटर, जापान 8
मास्टरकार्ड, अमेरिका 9
कोस्टको होलसेल, अमेरिका 10

 

रैंकिंग के लिए यह था पैमाना

भरोसे, सामाजिक व्यवहार, उत्पाद-सेवाओं की क्षमता और नियोक्ता के तौर पर निष्पक्षता के आधार पर इनकी रैंकिंग की गई। सर्वे में 50 देशों के 15,000 लोगों को शामिल किया गया। पूरे विश्व में कार्यरत दो हजार कंपनियों में से केवल 250 कंपनियों को शामिल किया गया है। 

रिलायंस नहीं है शामिल 

फोर्ब्स की सूची में एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज इस लिस्ट में शामिल नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।  

कंपनी रैंक
इंफोसिस 3
टीसीएस 22
टाटा मोटर्स 31
टाटा स्टील 105
लार्सन एंड टूब्रो 115
महिंद्रा एंड महिंद्रा 117
एचडीएफसी 135
बजाज फिनसर्व 143
पीरामल एंटरप्राइजेज 149
सेल 153
एचसीएल टेक 155
हिंडाल्को 157
विप्रो 168
एचडीएफसी बैंक 204
सन फार्मा 217
जनरल इंश्योरेंस कॉर्प 224
आईटीसी 231
एशियन पेंट्स 248

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed