फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Indo-US meet may bring relief for IT Companies

अमेरिका संग वीजा मुद्दे पर निकल सकता है समाधान

Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 02:40 AM IST
सार

  •  डब्ल्यूटीओ में वीजा फीस बढ़ोतरी के मुद्दे को उठाएगा भारत
  • शुल्क बढ़ने से भारतीय आईटी उद्योग की प्रतिस्पर्धा क्षमता हो रही है प्रभावित

विज्ञापन
Indo-US meet may bring relief for IT Companies
visa - फोटो : pti

विस्तार

भारत 11 और 12 मई को प्रस्तावित विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) वार्ता के दौरान अमेरिका के समक्ष वीजा शुल्क में बढ़ोतरी मुद्दे को उठाने जा रहा है। भारत ने इस मामले में समाधान के प्रति आशा जताई है। कुछ माह पहले अमेरिका ने एच1बी व एल1 श्रेणियों की वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की है जिससे भारत का आईटी उद्योग प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


भारत इस मामले में अमेरिका को डब्ल्यूटीओ में घसीट चुका है। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि एच1बी और एल1 श्रेणियों के लिए अमेरिका द्वारा शुल्क वृद्धि से जहां एक ओर भारत के सेवा उद्योग की प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हुई है वहीं दूसरी ओर भारतीय सेवा प्रदाताओं के लिए अनिश्चितता की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। इससे विश्व व्यापार संगठन समझौते की मूल भावना पारदर्शी और पूर्वानुमान व्यापार वातावरण का उल्लंघन भी होता है। बयान में कहा गया है कि भारत आशा व्यक्त करता है कि विश्व व्यापार संगठन विचार-विमर्श के दौरान बातचीत सकारात्मक होगी और इससे इन व्यापार निरोधी प्रस्तावों को हटाने में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन


अमेरिका द्वारा हाल ही में उठाए गए कदमों ने अमेरिका में भारतीय कंपनियों और भारतीय व्यावसायियों द्वारा अमेरिका में सेवा प्रदान करने की क्षमता को प्रभावित किया है। गैर प्रवासियों के लिए एच1बी और एल1 श्रेणियों के लिए शुल्क में बहुत अधिक वृद्धि की गई है। इसके साथ ही विशेषज्ञों की श्रेणी और कारपोरेट अंतर हस्तांतरण में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये दोनों ही अमेरिका के विश्व व्यापार संगठन के सेवाओं में व्यापार से संबंधित सामान्य समझौते की प्रतिबद्धता के अंतर्गत आते हैं। यह वह श्रेणियां भी हैं जिसे विशेष तौर पर भारतीय सेवा प्रदाताओं द्वारा अमेरिका में विशेष तौर पर सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में सेवा प्रदान करने के लिए प्रयोग किया जाता है। एक ओर जहां भारत से कुल निर्यात होने वाले सॉफ्टवेयर का लगभग 60 फीसदी निर्यात अमेरिका को किया जाता है वहीं दूसरी ओर भारत के सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ अमेरिका की अर्थव्यवस्था को प्रतिस्पर्धी बनाये रखने में सकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं। सेवा व्यापार की बढ़ती संख्या ने अमेरिका में रोजगार के अवसरों में वृद्धि करने के साथ-साथ आर्थिक वृद्धि में भी सहयोग प्रदान किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed