फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Covid-19 lockdown: IndiGo will not cut salary of employees during lockdown as suggested by government

Coronavirus: इंडिगो ने किया सरकार की इच्छा का सम्मान, कंपनी नहीं काटेगी कर्मचारियों का वेतन

Thu, 23 Apr 2020 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Apr 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 lockdown: IndiGo will not cut salary of employees during lockdown as suggested by government
इंडिगो

इंडिगो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रोनजॉय दत्ता ने गुरुवार को कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन ने वेतन में कटौती के निर्णय को वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की उस अपील पर किया गया है जिसमें कंपनियों से कर्मचारियों के वेतन में कटौती नहीं करने की बात कही गई थी।

विज्ञापन


पहले की थी वेतन में कटौती की घोषणा
कंपनी ने पहले वरिष्ठ कर्मचारियों के अप्रैल महीने के वेतन में कटौती की घोषणा की थी। इस संदर्भ में दत्ता ने ई-मेल में कर्मचारियों से कहा कि, 'हालांकि हमारी कार्यकारी समिति के सदस्य और वरिष्ठ उपाध्यक्षों ने स्वेच्छा से इस महीने वेतन कम लेने का फैसला किया है। अन्य सभी कर्मचारी अप्रैल महीने का पूरा वेतन पाने की उम्मीद कर सकते हैं।'
विज्ञापन


विमानन उद्योग की आय पर बुरा असर
देश में कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन है। सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानें इस दौरान निलंबित हैं। इसके परिणामस्वरूप भारतीय विमानन उद्योग की आय पर बुरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-मेल के अनुसार, दत्ता ने कहा कि 'बंद के दौरान कर्मचारियों का वेतन नहीं काटे जाने की सरकार की इच्छा का सम्मान करते हुए हमने पूर्व में अप्रैल महीने के वेतन में कटौती की घोषणा को लागू नहीं करने का फैसला किया है।'

दत्ता ने 19 मार्च को घोषणा की थी कि कोरोना वायरस महामारी और बंद को देखते हुए एयरलाइन अपने वरिष्ठ कर्मचारियों के वेतन में कटौती करने जा रही है और वह स्वयं 25 फीसदी कम वेतन लेंगे।


उन्होंने कहा था कि, 'वह स्वयं 25 फीसदी कम वेतन लेंगे जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष (एसपीवी) और उसके ऊपर के अधिकारी 20 फीसदी, उपाध्यक्ष (वीपी) और चालक दल (कॉकपिट) के सदस्य 15 फीसदी कम वेतन लेंगे। सहायक उपाध्यक्ष (एवीवी), डी बैंड के कर्मचारी और चालक दल के अन्य सदस्य (केबिन क्रू) 10 फीसदी और बैंड सी के अंतर्गत आने वाले कर्मचारी 5 फीसदी कम वेतन लेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed