फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Indigo to enter IPO market on Oct 27

आईपीओ बाजार में 27 को उतरेगी इंडिगो

Wed, 21 Oct 2015 11:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 21 Oct 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Indigo to enter IPO market on Oct 27

इंडिगो के नाम से सस्ते किराये वाले एयरलाइंस चलाने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम 'आईपीओ' आगामी 27 अक्टूबर को खुल रहा है।

विज्ञापन


कंपनी ने 10 रुपये के एक शेयर का मूल्य दायरा 700 से 765 रुपये तय किया है। इंडिगो के अध्यक्ष एवं पूर्णाकलिक निदेशक आदित्य घोष ने बुधवार को बताया कि आईपीओ मंगलवार, 27 अक्टूबर 2015 को बाजार में आएगा और 29 अक्टूबर को बंद हो जाएगा।
विज्ञापन


कंपनी के 10 रुपये मूल्य के एक शेयर का मूल्य दायरा 700 से 765 रुपये के बीच तय किया है। कंपनी के आईपीओ में निवेश करने वालों को कम से कम 15 शेयर के लिए बोली लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे ज्यादा शेयरों के लिए बोली लगाने वालों को 15 शेयरों के गुणांक में ही बोली लगानी होगी।

अन्य कंपनियों के मुकाबले आईपीओ महंगा

Indigo to enter IPO market on Oct 27

उन्होंने बताया कि आईपीओ के जरिये इंटरग्लोब के 32.9 लाख शेयर, राहुल भाटिया के 30 लाख शेयर, राकेश गंगवाल के 27.41 लाख शेयर, अनिल चानना के 6.01 लाख शेयर, आशा मुखर्जी के 1.49 लाख शेयर, कुणाल चानना के 3 लाख शेयर एवं कुछ अन्य व्यक्तियों के शेयर ऑफर किये जा रहे हैं।

इस आईपीओ के जरिये कुल 26112000 शेयरों की बिक्री की योजना है। कंपनी का कहना है कि पिछले नौ वर्षों के परिचालन के दौरान इसका शानदार कार्य निष्पादन रहा है इसलिए निवेशक इसे हाथों-हाथ लेंगे।

हालांकि विमानन क्षेत्र की अन्य सूचीबद्घ कंपनियों के मुकाबले इंडिगो के आईपीओ को महंगा बताया जा रहा है। लेकिन आदित्य घोष ऐसा नहीं मानते।

उन्होंने कहा कि कंपनी के वैल्युएशन वाजिब हैं। इस आईपीओ का प्राइस बैंड तय करते समय निवेशकों का ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed