{"_id":"5d31ac3c8ebc3e6cdb2e8a03","slug":"indigo-profit-soars-by-43-times-revenue-increased-by-44-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 गुना बढ़ा इंडिगो का मुनाफा, 44 फीसदी बढ़ गई कमाई","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
43 गुना बढ़ा इंडिगो का मुनाफा, 44 फीसदी बढ़ गई कमाई
Fri, 19 Jul 2019 05:10 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Fri, 19 Jul 2019 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दिग्गज लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो को वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 43 गुना ज्यादा मुनाफा हुआ है। कंपनी की आय में भी 44 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। कंपनी ने शुक्रवार को जारी अपने वित्तीय नतीजों में कहा है कि उसका मुनाफा टैक्स काटने के बाद 1203.10 करोड़ रुपये रहा जो कि पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केवल 27.80 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
वहीं कमाई में भी 44.7 फीसदी का उछाल देखने को मिला और यह 9420.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। यह पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले 30.3 फीसदी ज्यादा कैपेसिटी बढ़ाने पर मिला है। कंपनी के सीईओ रंजॉय दत्ता ने कहा कि यह अभी तक कंपनी का सबसे ज्यादा दर्ज किया हुआ मुनाफा है। यात्रियों व कार्गो से होने वाली कमाई में उछाल के कारण ही ऐसा देखने को मिला है।
विज्ञापन
कंपनी ने कहा कि उसे यात्रियों को टिकट बेचने से 8,445.10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जो कि 46.4 फीसदी ज्यादा है। सेबी और कॉर्पोरेट अफेयर्स मंत्रालय द्वारा कंपनी के परिचालन को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि वो इनका जवाब तय समय में दे देगी। इससे कंपनी के वित्तीय नतीजों पर किसी तरह का कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन