फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   IndiGo parent company InterGlobe to hold shareholders meet on 29 January 2020

इंडिगो के राकेश गंगवाल ने 29 जनवरी को बुलाई शेयरधारकों की बैठक

Fri, 03 Jan 2020 03:48 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jan 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
IndiGo parent company InterGlobe to hold shareholders meet on 29 January 2020

इंडिगो एयरलाइंस की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने 29 जनवरी को शेयरधारकों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में कंपनी के आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में कुछ बदवालों के लिए शेयरधारकों से मंजूरी ली जाएगी। बता दें कि आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में किसी कंपनी के संचालन के लिए नियम-कायदों का ब्यौरा होता है। 

विज्ञापन

राकेश गंगवाल गुट के कहने पर रखी गई बैठक 

गंगवाल गुट के पास इंटरग्बोल एविएशन के 36.64 फीसदी शेयर हैं। इंटरग्लोब एविएशन ने बताया कि कंपनी के को-प्रमोटर राकेश गंगवाल गुट के कहने पर यह बैठक रखी गई है। 

विज्ञापन

कतर एयरवेज के साथ कोडशेयर अग्रीमेंट

हाल ही में इंडिगो ने कतर एयरवेज के साथ कोडशेयर अग्रीमेंट किया था। इस अग्रीमेंट के बाद कतर एयरवेज इंडिगो के कुछ चुनिंदा रूटों पर सीटों को बुक कर सकेगी। इंडिगो 48 फीसदी हिस्सेदारी के साथ भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिगो के प्रमोटरों के बीच सामने आए थे मतभेद 

मालूम हो कि गंगवाल और दूसरे प्रमोटर राहुल भाटिया के बीच मतभेद भी सामने आए थे। गंगवाल ने कंपनी के गवर्नेंस में खामियों का आरोप लगाते हुए शेयर बाजार रेग्युलेटर सेबी से दखल की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि कंपनी अपने सिद्धांतों और संचालन के मूल्यों से भटक चुकी है। एक पान की दुकान इससे ज्यादा बेहतर तरीके से मामलों को सुलझा सकती है। इन दोनों के बीच कंपनी प्रशासन को लेकर विवाद ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई थी। इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर विस्तार करने की योजना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed