भारतीय पासपोर्ट बेचकर मिल सकती है टैक्स हेवन देशों की नागरिकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपके पास भारतीय पासपोर्ट है और आप इसे बेचना चाहते हैं? अगर आपके पास इस सवाल का जवाब हां में है, तो फिर ऐसा कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको लाखों डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। पासपोर्ट को बेचने के बाद आप सीथे तौर पर टैक्स हेवन देशों की नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
घोटाला करने वालों के लिए स्वर्ग हैं ये देश
देश में वित्तीय घोटाला करने के बाद, यहां से भागने पर कई ऐसे देश हैं, जिनकी नागरिकता आसानी से मिल जाती है। डोमिनिका, सेंट लूसिया, एंटिगुआ, सेंट कीट्स, माल्टा, साइप्रस और ग्रेनाडा जैसे देश घोटाला करने वालों के लिए स्वर्ग हैं। ऐसा करने के लिए कई कंपनियां काम कर रही हैं, जिनके दुबई और विदेश के अन्य प्रमुख वित्तीय हब में ऑफिस हैं। यह कंपनियां भारत में स्थित वेल्थ मैनेजर्स, टैक्स सलाहकार और वकीलों के संपर्क में रहते हैं।
4 सालों बढ़ गई संख्या
इस प्रोसेस को पूरा करने के लिए 3 से 6 महीने का वक्त लगता है और 1 लाख से 24 लाख डॉलर का खर्चा आता है। ऐसा करने वालों में 10 फीसदी एनआरआई के अलावा अन्य भारतीय होते हैं। हालांकि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है, तब से ऐसा करने वालों की संख्या में 40 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। जुलाई 2017 से फरवरी 2018 के बीच करीब 65 फीसदी एमआरआई व भारतीय नागरिक इस तरह की नागरिकता के बारे में कंपनियों से पूछ चुके हैं।
टैक्स चोरी रोकने पर सरकार के कड़े कदमों से हुए बैचेन
खासतौर पर केंद्र में एनडीए सरकार के आ जाने के बाद और टैक्स चोरी को रोकने के लिए कड़े प्रावधान लागू करने से कई बिजनेसमैन बैचेन हो गए हैं। इसी के चलते ऐसे देशों की नागरिकता लेने के लिए उछाल आया है।
कैरिबियाई देश सबसे ज्यादा पसंदीदा जगह
हालांकि भारतीयों के लिए सबसे पसंदीदा जगह कैरिबियाई देश हैं, जहां का पासपोर्ट लेने के लिए सबसे कम पैसा खर्च करना होगा। इन देशों का पासपोर्ट से 120 देशों में बिना वीजा के यात्रा कर सकते हैं। इन देशों में चीन, यूके, सिंगापुर, मलेशिया, हांगकांग जैसे देश शामिल है। इन देशों का पासपोर्ट लेने के लिए लोगों को केवल सरकार को फंड अथवा रियल इस्टेट में निवेश करना होगा।