फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   India can soon become biggest hub for manufacturing iPhone

iPhone मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब बन सकता है भारत, कॉन्ट्रैक्टर्स ने किया आवेदन

Fri, 26 Jun 2020 02:00 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 26 Jun 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
India can soon become biggest hub for manufacturing iPhone
iPhone se 2020 - फोटो : amarujala

भारत आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का सबसे बड़ा हब बन सकता है। दरअसल आईफोन बनाने वाले दोनों कॉन्ट्रैक्टर्स ने केंद्र सरकार की 41,000 करोड़ रुपये की प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना में आवेदन किया है। 

विज्ञापन


इन कंपनियों ने किया आवेदन 
अगर सरकार इन्हें चुनती है, तो इनका सबसे बड़ा केंद्र भारत में बनेगा और भारत आईफोन का सबसे बड़ा हब बन जाएगा। मामले में दूरसंचार मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि एपल के लिए आईफोन बनाने वाले वैश्विक कॉन्ट्रैक्टर फॉक्सकॉन और विस्ट्रोन (Wistron) दोनों ने योजना के लिए आवेदन किया है। 
विज्ञापन


ये दोनों कंपनियां पहले से ही भारत में मौजूद हैं। फॉक्सकॉन का कारखाना चेन्नई में है, जबकि विस्ट्रोन का बंगलूरू में। एपल के अतिरिक्त फॉक्सकॉन कई अन्य कंपनियों के लिए भी फोन बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी iPhone se 2020 होंगे मेड इन इंडिया
एपल ने हाल ही में अपना सबसे सस्ता आईफोन iPhone se 2020 को पेश किया था। खबर है कि एपल iPhone se 2020 भारत में मैन्युफैक्चर करेगा। भारत में आईफोन मैन्युफैक्चर होने से कंपनी को भी फायदा होगा कि उसे 20 फीसदी आयात शुल्क नहीं देना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक एपल ताइवान के मैन्युफैक्चरर विस्ट्रोन से इसके लिए बात कर रहा है ताकि भारत में आईफोन एसई 2020 के प्रोडक्शन के लिए पार्ट्स उपलब्ध कराए जा सकें। साल 2017 में ही एपल ने भारत में आईफोन के कुछ मॉडल्स को मैन्युफैक्चर करना शुरू किया था। उसके बाद साल 2019 में एपल ने आईफोन XR का प्रोडक्शन भारत में शुरू किया था। 


iPhone SE है पहला मेड इन इंडिया आईफोन 
द इंफॉर्मेशन की रिपोर्ट के अनुसार, अगले महीने से एपल के चीन के सप्लायर को iPhone SE (2020) के पार्ट्स को ताइवान की कंपनी विस्ट्रोन को सप्लाई करने को कहा है। इस कदम से एपल का आयात कर नहीं देना होगा। बता दें कि एपल का पहला मेड इन इंडिया आईफोन iPhone SE ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed