फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   income tax department unearth tds scam of more than 3200 cr by 247 companies

3200 करोड़ का TDS घोटाला, 447 कंपनियों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कसा शिकंजा

Mon, 05 Mar 2018 10:19 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 05 Mar 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
income tax department unearth tds scam of more than 3200 cr by 247 companies
income tax
पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक और घोटाले को उजागर किया है। यह घोटाला देश की लगभग 447 कंपनियों में काफी लंबे समय से चल रहा था। अब डिपार्टमेंट ने इन सभी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


नहीं जमा किया टीडीएस
इन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का करीब 3200 करोड़ रुपये टैक्स के तौर पर काटा था। टैक्स काटने के बाद कंपनियों ने इसे सरकार के पास जमा न करके उसको अपने बिजनेस में डायवर्ट कर दिया। इन कंपनियों में ज्यादातर बिल्डर्स हैं, जिसमें से एक कंपनी ने ही केवल 100 करोड़ का टीडीएस डायवर्ट किया है। इसके अलावा मूवी प्रोडक्शन हाउस, स्टार्टअप और इंफ्रास्ट्रकचर कंपनियां शामिल हैं। 
विज्ञापन

इन धाराओं में दर्ज किया केस

income tax department unearth tds scam of more than 3200 cr by 247 companies
income tax

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इन कंपनियों के खिलाफ आईटी एक्ट के सेक्शन 276बी और आईपीसी की धोखाधड़ी, घपला करने वाली धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इनमें कम से कम तीन महीने से लेकर के 7 साल की सजा का जुर्माने के साथ प्रावधान है। डिपार्टमेंट ने इन सभी कंपनियों के बैंक अकाउंट, सभी तरह की संपत्तियां अटैच कर ली हैं। 

टीडीएस जमा ना करने से होता है नुकसान
अगर कंपनियां टीडीएस काटकर इसको जमा नहीं करती है तो कर्मचारियों को अपनी जेब से इसे भरना पड़ सकता है। वहीं आईटी डिपार्टमेंट भी आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed